उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

हाईकोर्ट ने डेंगू पर नियंत्रण के प्रयासों को नाकाफी बताया, सरकार से मच्छरों की समस्या पर अंकुश की कार्ययोजना मांगी

लखनऊ: हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राजधानी में डेंगू मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर राज्य सरकार और नगर निगम की ओर से उठाए कदमों को नाकाफी बताते हुए मच्छरों की समस्या के समाधान की कार्ययोजना पेश करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 नवम्बर की तिथि तय की है। मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने बुधवार को सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार और नगर निगम से कहा है कि मच्छरों की समस्या पर शहर में किस प्रकार लगाम लगाई जाए इस संबंध में योजना का प्लान बनाकर अवगत कराएं। कोर्ट ने नगम निगम से कहा कि वह फॉगिंग तेजी लाए। इसमें सामुदायिक सहयोग का ध्यान रखे, ताकि सही जगह फॉगिंग की जा सके।

कागजों के साथ जमीन पर भी काम होता दिखे

आशीष मिश्रा और अन्य की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने सरकार और नगर निगम से वेक्टर-जनित रोगों की रोकथाम के प्रयासों का हलफनामा मांगा था। आदेश के अनुपालन में राज्य सरकार के अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता अमिताभ राय और नगर निगम के अधिवक्ता नमित शर्मा ने हलफनामे पेश किये। इस पर कोर्ट ने कहा कि हम चाहते हैं कि कागजों के साथ-साथ जमीन पर भी काम होता दिखे, फॉगिंग के नाम पर केवल औपचारिकता न हो।

मुरादाबाद प्रधान पति समेत तीन की मौत, डेंगू के 44 नए मरीज मिले

मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल के चार जिलों मुरादाबाद, अमरोहा, संभल और रामपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंडल में बुधवार को डेंगू बुखार से प्रधान पति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। संभल के धनारी थाना क्षेत्र के गांव में दो दिनों में दो डेंगू आशंकित युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो दिनों में दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव के लोगों में भी दहशत व्याप्त है। मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र में ग्राम प्रधान पति की भी डेंगू से मौत हो गई है। इसके साथ ही 44 नए डेंगू मरीज मिले हैं।

मुरादाबाद में ब्लाक कुंदरकी के गांव सुनारी के ग्राम प्रधान तनवी यादव के पति नरेंद्र सिंह यादव की डेंगू से ग्रस्त होने से इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। स्वजनों ने बताया कि प्रधान पति नरेंद्र सिंह को तीन दिन पहले तेज़ बुखार आया था, निजी चिकित्सकों ने ड़ेंगू बुख़ार से पीड़ित बताया। उन्हें बुधवार को मुरादाबाद निजी अस्पताल मे भर्ती कराया जहां पर दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिले में 26 नए मरीजों में डेंगू के संक्रमण की पुष्टि हुई है। देहात के साथ ही डेंगू शहर के पॉश इलाकों में भी कहर बरपाता नजर आ रहा है।

संभल के धनारी थाना क्षेत्र के गांव खलीलपुर निवासी बिट्टू (32वर्ष) को बीते पांच दिन पहले बुखार आया। परिजन धनारी के निजी चिकित्सक के पास उपचार कराने को लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उपचार शुरू किया। उपचार के बाद भी युवक की हालत और अधिक बिगड़ने लगी। परिजन युवक को मुरादाबाद ले गये। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत मंगलवार शाम हो गई। परिजनों ने बताया कि चिकित्सक ने बिट्टू को डेंगू बताया था। वहीं गांव निवासी मंतेश की भी सोमवार को मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने भी बताया कि चिकित्सक ने डेंगू होने की बात कही थी। इसके साथ ही जिले में दो डेंगू पीड़ित मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों का इलाज शुरु कर दिया है।

रामपुर जिले में पिछले 24 घंटे में पांच नए केस और सामने आए हैं। इसके बाद कुल डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 194 हो गई है। अमरोहा जिले में डेंगू के 11 नए मरीज सामने आए। जिले में अब तक 47 मरीजों की एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।

कानपुर में डेंगू बेकाबू, 38 नए मरीज

कानपुर। कानपुर में डेंगू बेकाबू हो रहा है। दो मासूम समेत बुधवार को 38 नए मरीज मिले। वहीं हैलट और उर्सला समेत निजी अस्पतालों में वायरल और डेंगू मरीजों की भरमार है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उर्सला अस्पताल में 91 सैम्पल में 31 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। यहां डेंगू का पॉजिटिविटी रेट 34 फीसदी पार कर गया है। साथ ही जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलाजी विभाग की रिपोर्ट में 86 सैम्पल में सात को डेंगू हुआ है। शहर में डेंगू मरीजों की संख्या 603 पार कर गई है।

डेंगू ने बच्चों को भी घेरना शुरू कर दिया है। बुधवार को दीक्षा (2) और बृजेश (5) को तबीयत बिगड़ने पर उर्सला में भर्ती किया गया है। इस बीच वायरल और डेंगू के लक्षणों पर हैलट में 24 घंटे में 69 व उर्सला में 11 मरीज भर्ती किए गए हैं। एसीएमओ डॉ.आरएन सिंह का कहना है कि डेंगू के मरीज अब शहर के हर इलाके में मिल रहे हैं। इसे तभी हैवी फागिंंग से ही कंट्रोल किया जा सकता है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button