उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबहराइच

नशे के खिलाफ युवाओं ने उठाई जागरूकता की मशाल, दिलाई गई शपथ

आनन्द गुप्ता /अनवार खाँ मोनू बहराइच। अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat), बहराइच द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मानस बाल विद्या मंदिर, बिशनपुर राहू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में युवा एवं महिला मंडलों के बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि उमेश चंद्र मिश्रा, अध्यक्ष जनहित फाउंडेशन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं से मादक पदार्थों के सेवन और अवैध तस्करी जैसी गतिविधियों से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में समाजसेवी आशीष पांडे की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में केंद्र के लेखाकार इंद्रसेन चौधरी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button