उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबहराइच

पीड़ित परिवारों का सहारा बने अखिलेश यादव, आर्थिक मदद के साथ शिक्षा का भी उठाया जिम्मा

आनन्द गुप्ता /अनवार खाँ मोनू बहराइच। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहराइच के दो पीड़ित परिवारों को राहत देते हुए न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की, बल्कि उनके बच्चों की शिक्षा में भी सहयोग का भरोसा देकर संवेदनशील पहल की।शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामजी यादव के नेतृत्व में स्वर्गीय जगदेव यादव (कोटबाजार, पयागपुर) और स्वर्गीय ननके यादव (निबिया, विशेश्वरगंज) के परिजन लखनऊ पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात अखिलेश यादव से कराई गई। इस दौरान अखिलेश यादव ने दोनों परिवारों की पीड़ा को गंभीरता से सुना और घटनाओं से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अन्याय के खिलाफ समाजवादी पार्टी की लड़ाई लगातार जारी रहेगी और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मुलाकात के दौरान उन्होंने दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता सौंपी। साथ ही स्वर्गीय जगदेव यादव की पुत्री तथा स्वर्गीय ननके यादव के छोटे भाई की पढ़ाई बिना किसी आर्थिक बाधा के जारी रह सके, इसके लिए भी विशेष सहयोग दिया। जिला उपाध्यक्ष रामजी यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूर्व में समय लेकर यह मुलाकात तय कराई गई थी। उन्होंने कहा कि पार्टी सिर्फ राजनीतिक मुद्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट की घड़ी में आम लोगों के साथ खड़ी होकर सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करती है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button