उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊ

बीजेपी को एक और झटका! MLA विनय शाक्य ने किडनैपिंग के दावों का किया खंडन, सपा में होंगे शामिल

बिधूना के बीजेपी विधायक विनय शाक्य ने अपने अपहरण के बारे में अपनी बेटी के दावे का खंडन किया. इटावा में अपने आवास पर उन्होंने कहा कि वह स्वामी प्रसाद मौर्या  के साथ हैं और समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे. स्वामी प्रसाद मौर्या के इस्तीफा देने के बाद विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य ने कहा था कि उनके पिता को उनके चाचा लखनऊ ले गए थे. बेटी ने दावा किया कि उनके पिता विनय शाक्य की कोई जानकारी नहीं है.

इस मामले में औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विधायक विनय शाक्य के लापता होने के दावे को निराधार और गलत बताते हुए कहा कि शाक्य इटावा स्थित अपने आवास पर हैं और बिल्कुल ठीक है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिधूनी विधायक विनय शाक्य की बेटी ने दावा किया था कि उनके पिता पर समाजवादी पार्टी में शामिल होने के दवाब है. मंगलवार को विनय शाक्य की कोई जानकारी के बाद उनकी बेटी सामने आई और मामले की जानकारी दी.

बेटी ने कहा- पिता की सोचने समझने की शक्ति कम

 

रिया ने कहा था कि मेरे पिता ठीक नहीं हैं. हम बीजेपी के लिए अपने इलाके में काम कर रहे थे. लेकिन अंकल मेरे पापा को लखनऊ ले गए. मैं सरकार से गुजारिश करती हूं कि वो उनके बारे में जल्द पता लगाएं. उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता को एक मई 2018 को ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था. इसके बाद लखनऊ पीजीआई अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था. उनके पिता ना तो स्पष्ट तरीके से बातचीत कर सकते हैं और ऑपरेशन होने के बाद उनकी सोचने समझने की शक्ति भी कम हो गई है.

हम भाजपाई हैं…

रिया ने आगे कहा था कि मैं उनकी पुत्री होने के नाते बताना चाहती हूं कि हम भाजपाई हैं और पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं. उस दौर में जब किसी ने हमारी मदद नहीं की तो प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हमारी मदद की और पिताजी का इलाज कराया. आज चंद लोग हमारे समाज के नेता बनने के नाम पर अपनी राजनीति चमका रहे हैं और फिर वही गुंडई पर आ गए हैं. यो लोग मेरा भी अपहरण करने का प्रयास कर रहे हैं. मैं प्रशासन और पार्टी नेतृत्व को बताना चाहती हूं मैं अपने पिताजी की उत्तराधिकारी हूं औऱ हम लोग पूरी तरह से भाजपाई हैं.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button