उत्तर प्रदेशलखनऊ

बीजेपी नेता ने किया ऐलान, जावेद हबीब के सिर पर थूकने वाले को 51 हजार इनाम

मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के थूक विवाद में अब सियासत भी तेज होती जा रही है. अब उत्तर प्रदेश में बागपत के बीजेपी नेता और जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने पर एक पोस्ट की है. पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि जावेद हबीब पर थूकेगा. उसे 51 हजार रुपए का इनाम देंगे. तीन जनवरी को मुजफ्फरनगर में एक सम्मेलन में जावेद हबीब ने एक मिला के बालों में थूका दिया था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद महिला का ने एक अन्य वीडियो में कहा था कि वो नुक्कड़ के नाई से हयर कट करा लेंगी, लेकिन जावेद हबीब से नहीं. बड़ौत शहर स्थित मधुबन कालोनी में रहने वाली पूजा गुप्ता वंशिका ब्यूटी पार्लर चलाती है. पूजा को तीन जनवरी को एक सेमिनार में आमंत्रित किया गया था. पीड़िता ने बताया कि उनका अपमान हुआ है.

महामारी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार महिला ने मामले की शिकायत मंसूरपुर थाने में की. इसके बाद केज दर्ज किया गया. ये मुखदमा महामारी अधिनियम संबंधी धाराओं में दर्ज किया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद जावेद हबीब ने माफी मांग ली. जावेद हबीब ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैं दिल से माफी मांगता हूं.

हबीब ने मांगी माफी

वहीं जावेद हबीब मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए और उन्होंने एक महिला के बालों को ठीक करते समय उसके सिर पर थूकने के लिए लिखित माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी को चोट पहुंचाने या अपमान करने का नहीं था. एनसीडब्ल्यू ने एक ट्वीट में कहा कि उसने हबीब को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि ऐसी बात दोबारा न हो.

ट्वीट में कहा गया है कि एनसीडब्ल्यू ने आज सुनवाई की. हबीब एनसीडब्ल्यू के सामने पेश हुए और कहा कि उनका किसी को चोट पहुंचाने या अपमान करने का इरादा नहीं था और उन्होंने लिखित माफी भी मांगी. एनसीडब्ल्यू ने उन्हें यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि ऐसी बात दोहराई न जाए. एनसीडब्ल्यू ने एक और ट्वीट करके कहा कि उसने इससे पहले उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई करने का कहा था.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button