उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊ

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे पर बीजेपी सांसद बेटी संघमित्रा ने दी सफाई, ‘पिता ने सिर्फ मंत्रीपद छोड़ा है किसी भी पार्टी में नहीं हुए शामिल’

यूपी में विधानसभा चुनाव से ऐन वक्त पहले प्रदेश में सत्तारूढ बीजेपी की सरकार में मंत्री रहे स्‍वामी प्रयाद मोर्य के इस्‍तीफे और पार्टी छोड़ने के बाद से ही राज्‍य की सियासत में तूफान खड़ा हो गया है. मंत्री पद से इस्‍तीफा देने और बीजेपी से नाता खत्‍म करने के बाद स्‍वामी प्रसाद मोर्य की बेटी और सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने साफ किया कि उनके पिता अभी किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं. हालांकि संघमित्रा मौर्य ने कहा कि, जल्‍द ही उनके पिता स्‍वामी प्रसाद मोर्य आगे की रणनीति का ऐलान करेंगे.

बदायूं लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि उनके पिता की सहमति के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ तस्‍वीर सार्वजनिक के बाद से ही उनके सपा में शामिल होने की खबरों को प्रचारित किया जा रहा है. उन्‍होंने सफाई दी कि कहा कि उनके पिता ने मंत्री पद से इस्तीफा जरूर दिया है, किंतु अभी वह सपा अथवा अन्य किसी दल में शामिल नहीं हुए हैं.

अखिलेश के साथ उनकी तस्वीर के बारे में पूछे जाने पर सांसद डॉ. संघमित्रा ने कहा कि 2016 में भी जब उनके पिता जी ने बसपा छोड़ी थी, तब सबसे पहले प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने इसी तरह अपने साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की थी. संघमित्रा ने सफाई दी कि उनके पिता ने भी स्पष्ट कहा है कि वह दो दिन बाद अपनी रणनीति तय करके उसे सार्वजनिक करेंगे.

अखिलेश यादव के साथ स्‍वामी प्रसाद मोर्य की तस्‍वीर

स्‍वामी प्रसाद मोर्य की बेटी और सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने पिता के इस्‍तीफा देने और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ एक तस्‍वीर सार्वजनिक होने पर पूछे गए सवाल के जवाब यह बात कही. स्‍वामी प्रसाद मोर्य के अखिलेश यादव के साथ एक तस्‍वीर सार्वनिक होने पर उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

स्वामी प्रसाद मौर्या के बेटे उत्कृष्ट बोले- पिता ने मेरे या बहन के लिए नहीं मांगा टिकट

स्वामी प्रसाद मौर्या के बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद उनके परिवार की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. स्वामी प्रसाद मौर्या के बेटे उत्कृष्ट मौर्य अशोक ने कहा कि आज भी ऐसी कोई बात नहीं है कि मेरे पिता मेरे या मेरी बहन के लिए टिकट चाहते हैं. मेरे पिता और पार्टी तय करेंगे कि मुझे चुनाव लड़ना है या वे मुझे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में चाहते हैं.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को राज्य में समाजवादी पार्टी ने बड़ा झटका दिया है. राज्य के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने मंगलवार को एसपी का दामन थाम लिया है. राज्य में इस बात की अटकलें तेज हैं कि योगी सरकार के दो मंत्री भी इस्तीफा दे सकते हैं. वहीं तीन अन्य बीजेपी विधायकों ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है. लखनऊ में चर्चा जोरों पर है कि आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री दारा सिंह भी पार्टी को छोड़ सकते हैं.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button