उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ द्वारा एक दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन एवं विषयक संगोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ द्वारा आयोजित सतत विकासोन्मुखी पंचायती राज संस्थाओं की संवैधानिक एवं प्रशासनिक सुदृढ़ता विषयक एक दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन सह संगोष्ठी का आयोजन गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में हुआ। सशक्त एवं आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं ग्राम पंचायत अधिकारी सचिवों की मांगों पर गंभीरतापूर्वक शासन विचार कर रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर पंचायती राज मंत्री एवं विशिष्ट अतिथि निर्देशक पंचायती राज अटल कुमार राय उपस्थित रहे। अधिवेशन की अध्यक्षता प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप सिंह ने किया। अधिवेशन में पूरे प्रदेश से आए हुए ग्राम पंचायत अधिकारियों सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं पंचायती राज विभाग के अन्य संवर्ग के कर्मचारियों अधिकारियों ने सहभागिता किया।

अधिवेशन में देश और प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था के गौरवशाली इतिहास एवं पंचायती राज व्यवस्था के संवैधानिक प्राविधानों एवं प्रशासनिक सुदृढ़ता पर गहन चर्चा हुयी। विभिन्न वक्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश में पंचायती राज की वर्तमान प्रशासनिक संरचना तथा उसके बेहतर परिणाम के लिए प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक सुझाव दिये। अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे सेक्रेटरी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप सिंह ने कहा 1947 और आज की परिस्थितियों मैं काफी बदलाव आया है।

इस बदलाव के अनुरूप सामंजस्य स्थापित करने के लिए प्रारंभिक और मध्यवर्ती पंचायतों में कार्यरत विभाग के कर्मचारियों ओर अधिकारियों को ओर सशक्त किए जाने की आवश्यकता है ताकि योजनाओं का और बेहतर एवं प्रभावी क्रियान्वयन हो सके। पंचायती राज्यमंत्री ओम प्रकाश राजभर जी ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं की कार्य प्रणाली मैं व्यापक परिवर्तन देखने को मिले।

आज प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायते अपना कार्य ऑनलाइन कर रही हैं अतः इस डिजिटल युग में ग्राम सचिवों को जनहित में शासन प्रशासन की मंशा के अनुरूप समस्त महत्वाकांक्षी योजनाओं को कुशलता पूर्वक अपने पदीय दायित्वों के साथ पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ किया जाना चाहिए तभी प्रदेश की ग्राम पंचायते सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

शैक्षणिक योग्यता उन्नयन, ग्रेड पे में बढ़ोत्तरी, वाहन भत्ता आदि ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की मुख्य मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए माननीय मंत्री जी ने अति शीघ्र इस पर सकारात्मक निर्णय लेने की बात कही। अधिवेशन को अपर निदेशक पंचायती राज राजकुमार, आर एस चौधरी,एसएन सिंह, योगेंद्र कटियार, मैनेजर सिंह, कमल किशोर शुक्ल, संजय सिंह, पूर्णेन्दु दीक्षित आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री नागेंद्र प्रताप कुशवाहा ने किया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button