ताज़ा ख़बरविदेश

रूस के लग्‍जरी आइटम पर US ने लगाया बैन, बाइडेन बोले- पुतिन ने केमिकल वेपन किया यूज, तो नतीजे होंगे गंभीर

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों का ऐलान किया है. रूस के सी-फूड और डायमंड आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. बाइडेन ने कहा कि रूस को दिया गया मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीन लिया गया है. अमेरिका राष्ट्रपति ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए बड़ा खतरा हैं. रूस के खिलाफ सभी को एकजुट होने की जरूरत है. इसके लिए सभी को एकजुट करना होगा. बाइडेन ने कहा कि रूस के कारोबार पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर रूस-अमेरिका के बीच युद्ध हुआ, तो ये वर्ल्ड वॉर 3 होगा.

केमिकल वेपन को लेकर पूछे गए सवाल पर जो बाइडेन ने कहा कि अगर रूस ने इसका इस्तेमाल किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतना होगा. वहीं, यूक्रेन के पास केमिकल वेपन को लेकर जब सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि ये सुरक्षा से जुड़ा मामला है. ऐसे में वह इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं. अमेरिका ने रूस के लग्जरी सामानों के निर्यात पर बैन लगा दिया है. बाइडेन ने कहा कि रूस के तंबाकू, कपड़े, गहने, कार और प्राचीन वस्तुओं जैसे आइटम भी शामिल होंगे. इसके पीछे का इरादा रूसी ओलीगार्क के ऊपर दबाव बनाना और रूस की अर्थव्यवस्था को कमजोर करना है. अमेरिका लगातार रूस पर दबाव बना रहा है.

एलेक्सी नवालनी पर हो चुका है केमिकल वेपन का इस्तेमाल

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अगर रूस यूक्रेन में केमिकल वेपन का इस्तेमाल करता है, तो उसको गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं खुफिया जानकारी के बारे में बात नहीं करने जा रहा हूं, लेकिन अगर रूस केमिकल वेपन का इस्तेमाल करता है तो वह गंभीर कीमत चुकाएगा.’ अमेरिकी सरकार ने पहले पाया है कि रूसी सरकार (Russian Government) ने 2020 में रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवालनी (Alexey Navalny) को जहर देने और 2018 में इंग्लैंड में सर्गेई और यूलिया स्क्रिपल के खिलाफ केमिकल वेपन का इस्तेमाल किया था. सीरिया में भी केमिकल वेपन का इस्तेमाल किया गया है.

रूस ने पश्चिमी यूक्रेन पर पहली बार हमला कर युद्ध का दायरा बढ़ाया

रूस-यूक्रेन के बीच पिछले 15 दिनों से युद्ध चल रहा है. इसी बीच रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए पहली बार देश के पश्चिमी इलाकों में एयरपोर्ट के पास हमला किया. उधर, पर्यवेक्षकों और सैटेलाइट की तस्वीरों से संकेत मिले हैं कि रूसी सैनिकों का काफिला लंबे समय से कीव के बाहर रुका हुआ है, जो शहर को घेरने की कोशिश कर रहे थे. युद्ध के तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बीच अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस से व्यापार में प्राथमिकता वाले देश का दर्जा वापस लेकर उसे अलग-थलग करने और उस पर प्रतिबंध लगाने के प्रयासों को तेज कर दिया है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button