ताज़ा ख़बरदेश

पंजाब: विधायक दल का नेता चुने गए भगवंत मान, कल राज्‍यपाल से मिलकर सौपेंगे विधायकों का समर्थन पत्र

पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत मिली है. इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर कब्‍जा किया है. पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद अब आप नेता भगवंत मान को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. अभी तक की जानकारी के मुताबिक भगवंत मान 16 मार्च को शपथ ले सकते हैं. हालांकि भगवंत मान शपथ ग्रहण समारोह से पहले 13 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ अमृतसर में रोड-शो करेंगे.

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भगवंत मान ने विधायकों से कहा कि मेरी आप सभी से एक विनती है कि अहंकार मत करना, जिसने वोट नहीं दिया उसका भी काम करना. आप पंजाबियों के विधायक हो, सरकार पंजाबियों में बनाई है. आज मैं जब दिल्ली जा रहा था, रास्ते मे हार पहनाते हुए एक आदमी ने कहा कि मान साहब हमें किसी ने इज्जत ही नहीं दी. मान ने कहा कि पुलिसकर्मियों की किसी भी गलत हरकत को लेकर मैं बहुत स्ट्रिक्ट रहूंगा. हमें वहां जाकर काम करना है जहां जाकर वोट मांगे हैं. जीतकर यह नहीं कहना कि चंडीगढ़ आओ. कोई भेदभाव नहीं करना, अरविंद केजरीवाल का भी यही मैसेज है. स्कूल, अस्पताल, बिजली, इंडस्ट्री, हम 17 मंत्री बना सकते हैं, बाकी 75 जिन्हें मंत्री नहीं बनाया जाएगा वो नाराज न हों, मंत्री का काम सबको करना है.

आज सभी बड़े बड़े चेहरे हारे हैं, आप बड़े-बड़े अंतर से जीत कर आए हो, सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह लिखकर दिया था. हमारे लिए दिल्ली की योजनाएं गाइड की तरह काम करेंगी. हमें सीखना है जहां से जरूरत पड़े अच्छी चीजें सीखनी हैं. जनता भी बहुत आइडिया देती है, उसे लागू करेंगे. हमें सरकार चलाकर दिखानी है बस. इंकलाब जिंदाबाद…

 

केजरीवाल और सिसोदिया के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

वहीं, शुक्रवार को भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की. इस दौरान भगवंत मान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के पैर छुए. पंजाब में इस बार आम आदमी पार्टी को जबरदस्त जनाधार मिला है. पार्टी को 92 सीटें मिली हैं. भगवंत मान पंजाब के सीएम पद के उम्मीदवार हैं. अगर सबकुछ ठीक रहा तो वह 16 मार्च को पंजाब के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button