उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने लखनऊ में की बैठक, शांति कायम करने पर जोर

लखनऊ। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने लखनऊ में एक बैठक करके अमन शांति कायम करने पर जोर दिया है। बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय संयोजक मजाहिर खान ने बताया कि उत्तर प्रदेश में दो शुक्रवार बीते हैं और नमाज के बाद अशांति का माहौल हुआ है। प्रदेश में संगठन के माध्यम से छोटी-छोटी बैठकें करनी है और शांति कायम करने पर जोर देना हैं। बैठक में हुए निर्णयों में उन्होंने बताया कि बीते दिनों वाराणसी में ज्ञानवापी तथाकथित मस्जिद में शिवलिंग के होने का प्रमाण वीडियो सर्वे में मिला है। तब से देश के भाईचारे के वातावरण को दूषित करने का प्रयास किया जा रहा है। असमाजिक तत्वों द्वारा कुछ घटनाएं भी की गयी है। ये सरासर गलत कृत है।

उन्होंने बताया कि संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने ये निर्णय किया है कि तथाकथित मस्जिद से उपजे विवाद में ना पड़ते हुए सामाजिक माहौल को सौहार्दपूर्ण बनाये रखने में जुटना है। तथाकथित मस्जिद का फैसला न्यायालय के लिए छोड़ना है और आने वाले फैसले का सम्मान करना हैं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच फिलहाल में पूरे प्रदेश के भीतर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जनजागरूकता का कार्य करेगा। बैठक में इस्लाम अब्बास, सय्यद रजा रिजवी, डा.माजिद अहमद, मोहम्मद फैज खान, मुनव्वर, फय्याजुद्दीन, मुश्ताक बाशा, राजा रईश, बिलाल उर रहमान समेत तमाम पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button