उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में बवाल करने वाले 227 उपद्रवी गिरफ्तार

  • ऐहतियात के तौर इन शहरों में बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
  • ड्रोन कैमरे से हो रही नजर,गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ेगी

लखनऊ। जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर समेत कई शहरों में हुए बवाल को शांत करा लिया गया है। अब उपद्रव करने वालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारियां शुरु हो गई है। खबर लिखे जाने तक प्रदेश के अलग-अलग शहरों से करीब 227 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हुई है। इस संख्या में और भी इजाफा होगा।

दरअसल भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की टिप्पणियों को लेकर शुक्रवार (10 जून) को जुमे की नमाज को लेकर प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, हाथरस समेत कई जिलों में बवाल हुआ। प्रयागराज में तो उपद्रवियों ने बच्चों को आगे कर पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की। पुलिस के वाहनों को जला दिया गया। पत्थरबाजी में आरएएफ का जवान घायल हुआ है तो डीएम-एसएसपी को पत्थर लगे है। आंसू गैस छोड़कर पुलिस ने पत्थरबाजों पर लाठीचार्ज किया। चार घंटे के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया गया। पुलिस ने इलाके को सील करते हुए अब पत्थरबाजों को गिरफ्तारी शुरु कर दी है, इसके लिए एक सूची भी बनायी है।

इन जिलों में हुई इतनी गिरफ्तारी

प्रदेश के कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल और उपद्रव करने वालों की गिरफ्तारियां तेज हो गई है। गिरफ्तार लोगों में प्रयागराज से 68, सहारनपुर से 48, हाथरस से 50, मुरादाबाद 25, फिरोजाबाद से 08 और अम्बेडकरनगर से 28 उपद्रवी शामिल है। गिरफ्तारी की संख्या बढ़ सकती है।

उपद्रवियों पर की जाये कठोर कार्रवाई: योगी

जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, सहारनपुर, कानपुर लखनऊ, मुरादाबाद समेत कई शहरों में हो रहे प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दंगाईयों से निपटने के लिए आला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अशांति फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button