उत्तर प्रदेशगोरखपुरताज़ा ख़बरसियासत-ए-यूपी

सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे 26 साल से धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में पिछले 26 साल से धरने पर बैठे कार्यकर्ता विजय सिंह ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. सामाजिक कार्यकर्ता विजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि वह गोरखपुर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. विजय सिंह ने कहा कि वह करहल से चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ भी प्रचार करेंगे.

26 सालों से धरने पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता विजय एक स्कूली शिक्षक हैं. वह 26 फरवरी 1996 से अहिंसक धरना दे रहे हैं. उनका दावा है कि 26 करोड़ रुपए की चार हजार बीघा सरकारी जमीन पर भूमि माफिया का कब्जा है. इस जमीन को भू माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने को लेकर को लेकर मास्टर विजय (Vijay Singh) पिछले 26 सालों से धरने पर बैठे हुए हैं. अब विजय सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

अखिलेश यादव के खिलाफ करेंगे प्रचार

विजय सिंह का कहना है कि उन्हें किसी ने भी इंसाफ नहीं दिया, इसी वजह से वह अखिलेश यादव के खिलाफ भी प्रचार करेंगे. उन्होंने कहा कि योगी सरकार द्वारा कराई गई जांच में जमीन पर अवैध कब्जे की बात साबित होने के बाद भी भी माफिया पर कार्रवाई नहीं की गई, वह इस बात से बहुक आहत हैं. यही वजह है कि उन्होंने सीएम योगी के खिलाफ गोरखपुर से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. मास्टर विजय सिंह का कहना है कि नेताओं की कथनी और करनी में अंतर बताने के लिए वह गोरखपुर और करहल जाएंगे.

 सरकार की जांच के बाद भी नहीं मिला इंसाफ

विजय सिंह का कहना है कि 8 अप्रैल 2019 को उन्होंने शामली में हुई बीजेपी की जनसभा में विरोध प्रदर्शन किया था. इस घटना के बाद सीएम योगी ने शामली के डीएम को मामले की जांच के आदेश दिए थे. उनका कहना है कि अब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला है. बता दें कि साल 2012 में वह खेती की जमीन को अवैध कब्जा मुक्त कराने के लिए पद यात्रा करके लखनऊ पहुंचे थे. उस दौरान सीएम रहे अखिलेश यादव से उन्होंने मुलाकात कर जमीन कब्जा मुक्त कराने की अपील की थी. विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने इसके लिए जांच कमेटी भी गठित की गई थी, लेकिन जमीन कब्जा मुक्त नहीं हुई.

इनपुट-भाषा

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button