उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊ

कोरोना की तीसरी लहर में यूपी में 23 और लखनऊ में पांच लोगों की मौत, एक्टिव केशो में आई गिरावट

उत्तर प्रदेश में कोरोना जानलेवा बन गया है. राज्य में पिछले पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 23 मरीजों की मौत हुई है. जबकि राज्य की राजधानी लखनऊ में कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार पांच लोगों की मौत हुई है. वहीं राज्य में कोरोना संक्रमण के 5316 नए मामले मिले जबकि 23 मौतें भी अलग-अलग जिलों में दर्ज की गई. इसके साथ ही राज्य में 24 घंटे के दौरान 5541 लोगों ने भी संक्रमण को मात दी है. जबकि राज्य में नए मामले आने के बाद एक्टिव केस की संख्या 41471 है. फिलहाल राज्य में अब तक 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को 9973963 वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

जानकारी के मुताबिक राजधानी में सरकारी आंकड़ों में कोरोना के संक्रमितों की संख्या कम हो रही है, लेकिन संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. कोरोना की तीसरी लहर में एक महीने के अंदर 24 घंटे में गुरुवार को पहली बार पांच संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. इसमें से सबसे ज्यादा चार लोगों की मौत राज्य में बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए लिए पहचाने वाले पीजीआई में हुई है.

वहीं राजधानी में कोरोना से होने वाली मौत को लेकर शासन और प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं. राहत की बात ये है कि राज्य के साथ ही लखनऊ में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट आ रही है. लेकिन मौत ने चिंताएं बढ़ा दीहैं. राजधानी में पिछले 24 घंटे में 1022 संक्रमितों ने कोरोना को हराया जबकि नए 862 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. वहीं राजधानी में नए मामले सामने आने के बाद एक्टिव केसों की संख्या 7603 तक पहुंच गई है.

यूपी में सामने आए 5 हजार से ज्यादा मामले

वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में एक लाख 95 हजार 307 सैंपल की जांच की गई और इस दौरान कोरोना संक्रमण के 5316 नए मामले मिले जबकि 23 मौतें भी अलग-अलग जिलों में दर्ज की गई. राज्य में इस दौरान 5541 लोगों ने भी संक्रमण को मात दी है और इसके बाद राज्य में एक्टिव केस की संख्या 41471 पहुंच गई है.

सर्दी और खांसी से पीड़ित 241 पॉजिटिव लोग मिले

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सर्दी, खांसी और हल्का बुखार के लक्षण वाले लोगों ने कोरोना टेस्ट कराया और इसमें से 241 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसमें से बाहर से यात्रा कर लौटे 49 यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और इन लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में 188 लोग संक्रमित पाए गए हैं.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button