उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊसियासत-ए-यूपी

बीजेपी ने SP और कांग्रेस को दिया झटका, सिटिंग विधायक शरदवीर सिंह बीजेपी में शामिल

उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Assembly Election) में नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला अभी भी खत्म नहीं हुआ है. अब बीजेपी (BJP) ने गुरुवार को सपा (SP) औऱ कांग्रेस (Congress) को झटका दिया है. कांग्रेस के पूर्व सांसद राकेश सचान (Rakesh Sachan) , समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री शिवकांत ओझा (Shivkant Ojha) और सपा के विधायक शरदवीर सिंह गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए. यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर उत्तर प्रदेश में ज्वाइनिंग कमेटी के प्रमुख डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी मौजूद थे. उन्होंने पार्टी में शमिल हुए नेताओं को अंगवस्त्र पहनाया. इस मौके पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जन कल्याण और विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं.

प्रधान ने आगे कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जन कल्याण औऱ विकास का जन अभियान चल रहा है. इससे प्रभावित होकर कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व विधायक राकेश सचान, समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री शिवकांत ओझा और सपा के जलालाबाद से विधायक शरद वीर सिंह बीजेपी में शमिल हुए हैं.

भय का दौर हुआ खत्म

वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है. पहले गुंडा, माफिया औऱ बाहुबलियों की सरकार थी. महिला, दलित, किसान सभी लोग भय के माहौल में जीते थे. अब वो दौर खत्म हो गया है. ऐसा माहौल अब दोबारा नहीं आएगा. वहीं जलालाबाद सीट से सिटिंग विधायक शरदवीर सिंह ने गुरुवार को दिल्ली कार्यालय में बीजेपी की सदस्यता ली. उन्हें मुख्तार अब्बास नकवी ने प्राथमिक सदस्यता दिलाई. शरदवीर सिंह साल 2017 में सपा के टिकट पर जलालाबाद सीट से चुनाव जीते थे. उन्हें इस बार सपा ने टिकट नहीं दिया. इससे नाराज होकर उन्होंने सपा से इस्तीफा दे दिया.

अखिलेश यादव से नाराजगी

उन्होंने आरोप लगाया है कि वो सात दिन तक सपा दफ्तर में रहे लेकिन अखिलेश यादव ने उनमें मुलाकात नहीं की. इसके बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली. अब वो शाहजहांपुर जिले के बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे. अब वो सपा के खिलाफ प्रचार करेंगे. सिंह जलालाबाद और कटरा में बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button