ताज़ा ख़बरमनोरंजन

Gangubai Kathiawadi : आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें पूरी डिटेल्स

आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी‘ पिछले साल से टल रही है. हर बार कोई ना कोई रिलीज डेट की घोषणा होती है और कोरोना के प्रकोप की वजह से इसे टाल दिया जाता है. अब इस फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म को रिलीज कराने का मूड बना लिया है. दिल्ली सहित कई राज्यों में फिर से सिनेमाघरों के खुलने के ऐलान के बाद संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म के रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. उनकी ये फिल्म अब 25 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में संजय का बहुत पैसा लगा हुआ है जिसकी वजह से इसका सफल होना बेहद जरूरी है. अब सिनेमाघरों के खुलने के हालात पर ही इस फिल्म की सफलता निर्भर करेगी.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी जानकारी

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म के नए रिलीज डेट के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि गंगूबाई काठियावाड़ी की नई रिलीज डेट 25 फरवरी 2022 संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी जिसमें स्टार हैं आलिया भट्ट और अजय देवगन. सिनेमाघरों में 25 फरवरी 2022 को रिलीज होगी. प्रतिष्ठित 72वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी इसका प्रीमियर होगा. इस फिल्म के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी दिखाया जाएगा. साथ ही साथ ये भारत में भी रिलीज होगी.

संजय की इस फिल्म पर भी हुआ है विवाद

आलिया भट्ट की इस फिल्म को लेकर बहुत दिनों से चर्चा चल रही है. इस फिल्म में आलिया मुंबई की माफिया क्वीन गंगूबाई का का किरदार निभा रही हैं. इस फिल्म में अजय देवगन भी महत्वपूर्ण भूमिका में है. पिछले साल ही इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसमें आलिया का बोल्ड अवतार नजर आया था.

आलिया इस फिल्म दमदार डॉयलॉग्स बोलती नजर आईं थी. संजय लीला भंसाली इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. साथ ही साथ इस फिल्म का निर्माण भी वही कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर विवाद भी हुआ था. गंगूबाई के परिवार के कुछ लोगों ने इस फिल्म पर आपत्ति जताई थी. वैसे भी संजय की फिल्मों के साथ विवाद का पुराना इतिहास रहा है. उनकी हर फिल्म किसी ना किसी वजह से विवादों में आती ही है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button