उत्तर प्रदेशलखनऊ

लव जिहाद हिंदू समाज और देश के लिए खतरा: विहिप

  • हिन्दू लड़कियों को योजनाबद्ध ढ़ंग से फंसाया जा रहा: विहिप
  • लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं से विहिप सख्त

लखनऊ। देश में मुस्लिमों को लव-जिहाद मिशन चल रहा है। हिंदू लड़कियों की बहला-फुसला कर हत्या की जा रही है। भारत की राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक घट रही घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लखनऊ के मामले में निधि गुप्ता को प्रेमी सूफियान द्वारा छत से फेंकने के मामले के बीच रौनक बनकर हिन्दू लड़की का उत्पीड़न किया दिल्ली में 26 साल की श्रद्धा की बेरहमी से हुई हत्या सहित लव जिहाद की अन्य घटनाओं को लेकर लेकर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री देवेंद्र मिश्र ने अपने वक्तव्य में कहा-पिछले 20 दिन से बड़ी संख्या में ये घटनायें सामने आ रही हैं जो किसी पत्थर दिल व्यक्ति का दिल दहलाने के लिए भी पर्याप्त हैं।

केरल से लेकर जम्मू कश्मीर और लद्दाख तक दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक इन षड्यंत्रकारियों का एक जाल बिछा हुआ है। गैर मुस्लिम लड़कियों को योजनाबद्ध तरीके से जबरन या धोखे से अपने जाल में फंसा लेना किसी सभ्य समाज का चिंतन नहीं हो सकता। यह केवल जनसंख्या बढ़ाने का भोंडा तरीका ही नहीं, अपितु आतंकवाद का एक प्रकार भी है। केरल उच्च न्यायालय ने इसे धर्मांतरण का सबसे घिनौना तरीका बता कर ही इसे लव जिहाद नाम दिया था। इन सभी मामलों में पुलिस प्रशासन की कार्यवाही का रवैया ढुलमुल रहता है तो विश्व हिंदू परिषद आंदोलनात्मक कार्यवाही करेगा

उन्होंने कहा कि एक अनुमान के अनुसार हर साल 20,000 से अधिक गैर मुस्लिम लड़कियां इस षड्यंत्र का शिकार बन जाती हैं। जिहादियों के जाल में फंसने के बाद इन लड़कियों का न केवल जबरन धर्मांतरण होता है, बल्कि नारकीय जिंदगी जीने पर मजबूर किया जाता है। वेश्यावृत्ति करवाने और उन्हें बेच देने की घटनाओं के अलावा पूरे परिवार के पुरुषों व मित्रों द्वारा जबरन यौन शोषण की घटनाएं भी समाचार पत्रों में आती ही रहती हैं।

जब इन अमानवीय यातनाओं की अति हो जाती है तो ये लड़कियां आत्महत्या के लिए विवश हो जाती हैं,अथवा हत्या कर दी जाती है शव के टुकड़े टुकड़े कर फेंक दिया जाता है पुलिस में शिकायत करने का अवसर बहुत कम लड़कियों को मिल पाता है। एक न्यायालय ने तो अपनी टिप्पणी में पूछा भी था कि लव जेहाद की शिकार लड़कियां गायब क्यों हो जाती है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button