उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

क्या कांग्रेस के शासन में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण या अनुच्छेद 370 को समाप्त करना संभव था: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण इसलिए संभव हो पा रहा है क्योंकि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है। योगी ने कहा कि क्या कांग्रेस की सरकार में मंदिर निर्माण संभव था। गुजरात में मोरबी जिले के वांकानेर में भाजपा उम्मीदवार जीतू सोमानी के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस को भंग करने के महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने का समय आ गया है और विपक्षी दल देश की रक्षा करने में सक्षम नहीं है।

सोमानी वांकानेर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जहां एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान का अब समाप्त हो चुका अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की जड़ था। उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात की तरह उत्तर प्रदेश को भी प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन मिल रहा है। और परिणाम आपके सामने है। आपने भव्य राम मंदिर का निर्माण देखा होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह, वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम अब आलीशान दिखता है। यह पूरी तरह बदल गया है। इसलिए हम कहते हैं कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’।’’

भाजपा नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा कि अगर केंद्र की सत्ता में विपक्षी दल होता तो क्या अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तथा अनुच्छेद 370 को समाप्त करना संभव होता। योगी ने कहा कि गुजरात में लड़ाई राष्ट्रवाद और राष्ट्र के खिलाफ लोगों के बीच, राष्ट्रवाद और आतंकवाद के बीच तथा विकास और विनाश के बीच है। भाजपा नेता ने कहा कि मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ‘गुजरात मॉडल’ दिया जिसने कोरोना वायरस महामारी के दौरान देश की 135 करोड़ जनता को जीवन की नयी आस दी। उन्होंने कहा, ‘‘इस मॉडल के तहत केंद्र ने मुफ्त राशन और मुफ्त टीके दिये। गरीबों के लिए नयी योजनाएं घोषित की गयीं। हमने देश में 80 करोड़ लोगों को राशन दिया। ऐसा दुनिया में और कहीं कभी नहीं हुआ। केवल देश नहीं, बल्कि पूरी दुनिया गुजरात मॉडल को देख रही है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button