उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेशबड़ी खबरलखनऊ

गुजरात की कडी-विसावदर विस सीटों पर उपचुनाव: अबतक विसावदर में 39.25 और कडी में 34.79 फीसदी मतदान

गांधीनगर। कडी-विसावदर विधानसभा सीटों के उपचुनाव में गुरुवार को मतदान जारी है। अभी तक विसावदर में 39.25 प्रतिशत और कडी में 34.79 प्रतिशत मतदान हुआ है।उल्लेखनीय है कि कडी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित भाजपा विधायक करशनभाई सोलंकी का निधन हो गया जिसके बाद से यह सीट खाली थी।

वहीं, विसावदर में आम आदमी पार्टी के भूपत भयानी ने 2022 में जीत दर्ज की लेकिन भाजपा के हर्षद रिबडिया ने चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की। इस दौरान भूपत भयानी ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया, जिसके चलते विसावदर सीट खाली हो गई। हर्षद रिबडिया ने याचिका वापस ले ली, जिससे उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया।

इस वर्ष चुनाव आयोग ने मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए मोबाइल फोन रखने की व्यवस्था की है। जिसमें मोबाइल होल्डर की सुविधा बनाई गई है, मतदाता मतदान करने जाने से पहले अपना मोबाइल इस टेबल पर जमा करता है, मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग ने यह विशेष मोबाइल होल्डर सुविधा बनाई है।

विसावदर शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर वोट देने आने वाले हर मतदाता को एक पौधा दिया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे बांट कर प्रशासन ने पर्यावरण बचाने का नया प्रयोग किया है। जूनागढ़ जिला विकास अधिकारी ने विसावदर विधानसभा उपचुनाव बूथ पर पौधारोपण किया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button