उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेशबड़ी खबरलखनऊ

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: गुजरात योग बोर्ड के सफल 6 वर्ष, दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

गांधीनगर। गुजरात में योग परंपरा को आगे बढ़ाने में गुजरात राज्य योग बोर्ड (जीएसवाईबी) का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा खेलकूद, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधि विभाग के राज्य मंत्री हर्ष संघवी के नेतृत्व में गुजरात राज्य योग बोर्ड 21 जून को 6 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। साल 2019 में 21 जून को स्थापना के बाद से यह राज्य के नागरिकों का स्वास्थ्य सुख सुनिश्चित कर रहा है।

गुजरात राज्य योग बोर्ड ने अपनी स्थापना के 6 वर्षों के भीतर ही मील के पत्थर हासिल किए हैं। मार्च 2025 तक जीएसवाईबी ने 1.5 लाख से अधिक योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया है और 1500 से अधिक प्रोफेशनल कोचेज को प्रमाणित किया है। गुजरात राज्य योग बोर्ड के समर्पित प्रयासों के फलस्वरूप राज्यभर में 5,000 से अधिक स्थानों पर दैनिक योगाभ्यास की एक प्रथा शुरू हुई है और 5 लाख से अधिक नागरिकों को इसका लाभ मिल रहा है। योग की विरासत द्वारा नागरिकों का व्यक्तित्व विकास सुनिश्चित कर जीएसवाईबी प्रधानमंत्री के ‘विकास भी, विरासत भी’ के विजन को साकार करने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

गुजरात राज्य योग बोर्ड के नाम पर दर्ज हैं दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

योग को लेकर गुजरात राज्य योग बोर्ड द्वारा शुरू किए गए जन अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक सराहना मिली है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 के उपलक्ष्य में गुजरात राज्य योग बोर्ड द्वारा सूरत में आयोजित योग सत्र में 1,47,952 लोगों ने भाग लिया था। ऐसा पहली बार हुआ कि विश्व में इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया हो और यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था।

इसके बाद 1 जनवरी, 2024 को दूसरा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना, जब 50,000 से अधिक लोगों ने प्रतिष्ठित मोढेरा सूय मंदिर सहित 108 स्थानों पर एक साथ सूर्य नमस्कार किया था। गुजरात राज्य योग बोर्ड द्वारा आयोजित योग शिविर तथा योगोत्सव 2023 जैसे कार्यक्रमों में अहमदाबाद, वडोदरा एवं ग्रामीण क्षेत्रों से लाखों लोगों ने भाग लिया है। इसके अतिरिक्त; विशेष समर कैंप के माध्यम से बच्चों का योग से परिचय हुआ है और उन्हें बचपन से ही स्वस्थ दिनचर्या आत्मसात करने का प्रोत्साहन मिला है।

गुजरात राज्य योग बोर्ड का ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में योग का प्रसार करने, दैनिक 50,000 वर्ग चलाने तथा 10 लाख प्रैक्टिशनरों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त जीएसवाईबी की राज्य में 51 स्थानों पर ‘योग निलयम’ स्टूडियो स्थापित करने की योजना भी है। आधे दशक से अधिक समय से कार्यरत गुजरात राज्य योग बोर्ड लोगों के स्वास्थ्य सुख को प्रोत्साहन देकर गुजरात को आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्य सुख का केन्द्र बनाने को प्रतिबद्ध है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button