उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेशबड़ी खबरलखनऊ

योग दिवस को भव्य तरीके से मनाएगी सरकार, योग साधना में दिल्ली के लोगों के साथ मुख्यमंत्री भी होंगी सहभागी

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को बहुत भव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में कहा कि योग दिवस पर हम सब मिलकर राजधानी दिल्ली में एक नई परंपरा की शुरुआत करेंगे। दिल्ली के 11 प्रतिष्ठित स्थलों पर वे उनके कैबिनेट सहयोगी और दिल्ली के सांसद, विधायक दिल्ली के लोगों के साथ योग साधना में सहभागी बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह आयोजन केवल योग का उत्सव नहीं, बल्कि जनभागीदारी और जनशक्ति का प्रतीक बनेगा, जहां सरकार और समाज मिलकर एक स्वस्थ, सशक्त और जागरूक दिल्ली के संकल्प को साकार करेंगे। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि 21 जून को अपनी भागीदारी से इस योग महापर्व को ऐतिहासिक जन-उत्सव बनाएं और ‘एक भारत, स्वस्थ भारत’ के संकल्प को और मजबूत करें।

इसके पहले 7 जून को शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने एक बयान में कहा था कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 11वीं वार्षिकी के अवसर पर सरकार दिल्ली में 11 स्थानों पर योग दिवस का आयोजन करने जा रही है। दिल्ली सरकार पहली बार भारत सरकार के साथ मिलकर आधिकारिक तौर पर दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कर रही है। दिल्ली के विभिन्न 11 प्रमुख स्टेडियम/ खेल परिसरों में ( त्यागराज स्टेडियम, ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स, झिलमिल कॉलोनी, बवाना, पहलादपुर, भारत नगर, यमुना बैंक, नजफगढ़ स्टेडियम, द्वारका सेक्टर-6, अशोक नगर हॉकी स्टेडियम आदि) आयोजित किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस योग दिवस का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और समुदाय के बीच योग के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। इस आयोजन में लगभग 20,000 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है, जिनमें दिल्ली सरकार के विद्यालयों के छात्र, शिक्षक, योग प्रशिक्षक, एनएसएस/एनसीसी कैडेट्स, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आदि शामिल होंगे। मुख्य आयोजन स्थल के रूप में छत्रसाल स्टेडियम का चयन किया गया है जहां लगभग 10,000 प्रतिभागी योगाभ्यास में भाग लेंगे। इसमें भारतीय योग संस्थान के 5,000 स्वयंसेवक होंगे। इसके अतिरिक्त अन्य 10 स्थानों में प्रत्येक परिसर में 1,000 प्रतिभागी शामिल होंगे।

योग आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के लिए टी-शर्ट, पानी, जलपान तथा योग मैट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सभी योग परिसरों में मेडिकल सुविधा, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, मोबाइल शौचालय, सफाई, फॉगिंग तथा बिजली और पानी आदि की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाएगी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button