उत्तर प्रदेशझाँसी

सीएम की अगुवाई में शीघ्र निकलेगी बुंदेलखंड प्रकृति पर्यटन यात्रा : गोपाल उपाध्याय

  • बुंदेलखंड की प्रकृति पर्यटन समिति की तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन हुआ निर्णय

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में शीघ्र ही बुंदेलखंड प्रकृति पर्यटन यात्रा निकाली जाएगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई की भूमि झांसी में यह बात समिति के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय ने कही। वह बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उपाध्याय ने कहा कि बुंदेलखंड के धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों की खोजबीन कर भ्रमण तथा उनके चिन्हीकरण और दस्तावेजीकरण का कार्य बीते वर्ष जून 2022 से बुंदेलखंड प्रकृति पर्यटन समिति लोकभारती भारत के बैनर तले शुरू कर दिया गया था। इसकी अगुवाई राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में करीब 60 सदस्यीय टीम कर रही है।

अब तक जालौन, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट और आज झांसी जिले में यह टीम भ्रमण कर धार्मिक ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थानों को देख रही है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 7 जिलों में हमारी टीम के जिला प्रभारी ने अपने-अपने जिलों के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानों के फोटो व रिपोर्ट इस कार्य के प्रभारी अनिल शर्मा को देंगे। वह एक वृहद रिपोर्ट तैयार करेंगे यह रिपोर्ट प्रदेश के मुख्यमंत्री और और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंपी जाएगी।

उपाध्याय ने बैठक के में पूरी संभावना जताई कि इसके बाद शीघ्र ही बुंदेलखंड के धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थानों के वास्तविक विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बुंदेलखंड में एक यात्रा लोकभारती भारत के बैनर तले निकाली जाएगी। इसके बाद इस टीम ने आज श्रीराम राजा सरकार की नगरी ओरछा मंदिर के दर्शन किए। वहां किले को भी देखा तथा बेतवा नदी का भी भ्रमण किया। इसके बाद बरुआसागर किला, झील तथा बांध में सिंचाई के कुशल प्रबंधन को भी परखा।

मालूम हो कि बरुआसागर अदरक, हल्दी व अरबी के लिए प्रदेश की प्रमुख मंडी है। इसके बाद यह टीम टहरौली का किला, आश्रम को भी देखने गई। उसके बाद अमरगढ़ का किला, समथर का किला, अमरोहा, महर्षि व्यास मंदिर,एरच में भक्त प्रहलाद जन्म स्थल, होलिका का जहां शुभारंभ हुआ वह मंदिर देखने गए तथा बेतवा नदी में महाआरती भी देखी। लोकभारती भारत की टीम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने कहा कि हमारी संस्था संस्थान इस तरह के लोक कल्याणकारी खबरों के अगुवाई के साथ प्रकाशित करता रहेगा।

बैठक में समिति के संयोजक पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह यादव, श्रीकृष्ण चौधरी, कमलेश गुप्ता, विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत, प्रदीप सरावगी, राजेंद्र त्रिपाठी, श्याम बिहारी गुप्ता, आशीष, प्रदीप सिंह चौहान, महंत सुखदेव दास त्यागी, शिव शंकर सिंह, कुलदीप निषाद,अवधेश जी राजू राजा, पूर्व नगर पंचायत रामपुरा अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, वंशराज सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा, वंदना गुप्ता सहित 60 से अधिक लोग मौजूद रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button