उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र में 24 घंटे के अंदर आकाशीय बिजली एवं अन्य आपदाओं से सात लोगों की मौत

  • मुख्यमंत्री ने जताया दुख, तत्काल राहत राशि वितरित करने के दिए निर्देश
  • प्रदेश में अब तक एक लाख से अधिक किसान ओलावृष्टि से हुए प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर आकाशीय बिजली व अन्य आपदाओं से सात लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपदाओं से प्रदेश में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को तत्काल राहत राशि वितरित करने का निर्देश दिया है।

राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार प्रदेश में विगत 24 घण्टों में आकाशीय विद्युत, डूबने तथा मानव वन्य जीवन द्वन्द्व से कुल सात जनहानि हुई हैं। जनपद लखनऊ, गाजीपुर, हरदोई तथा वाराणसी में आकाशीय विद्युत गिरने से एक-एक जनहानि, जनपद बहराइच में डूबने से दो तथा लखीमपुर खीरी जिले में मानव वन्य जीव द्वन्द्व से एक जनहानि हुई है।

इसके अलावा विगत 24 घण्टों में प्रदेश के 09 जनपदों-पीलीभीत, बरेली, सीतापुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, सोनभद्र, हमीरपुर, सम्भल तथा उन्नाव में ओलावृष्टि की सूचना प्राप्त हुई है। इन जनपदों में फसल क्षति का प्लॉटवार आकलन कराया जा रहा है।

राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 15 मार्च, 2023 से अब तक हुए सर्वे में प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से 10 जनपदों में कुल 34137.52 हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल तथा कुल 01 लाख 02 हजार 497 किसानों के प्रभावित होने की सूचना है। प्रभावित किसानों को कुल 5638.80 लाख रुपये देय है।

रिपोर्ट में बताया गया कि जनपद आगरा में 4738 किसानों का 2804.15 हेक्टेयर, बरेली में 3090 किसानों का 559 हेक्टेयर, चन्दौली में 11265 किसानों का 2986.81 हेक्टेयर, हमीरपुर में 396 किसानों का 271.83 हेक्टेयर, झांसी में 205 किसानों का 145 हेक्टेयर, ललितपुर में 7380 किसानों का 6216.23 हेक्टेयर, प्रयागराज में 9252 किसानों का 4448.20 हेक्टेयर, उन्नाव में 5505 किसानों का 2801 हेक्टेयर, वाराणसी में 58393 किसानों का 13112 हेक्टेयर तथा लखीमपुर खीरी में 2273 किसानों का 792.52 हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विगत 24 घण्टों में ओलावृष्टि व वर्षा से हुई फसल क्षति का सर्वे तत्काल कराकर प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान राहत प्रदान किए जाने के निर्देश सम्बन्धित जिलाधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने विभिन्न आपदाओं से प्रदेश में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को तत्काल राज्य आपदा मोचक निधि से अनुमन्य राहत राशि वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button