
कर्नाटक सरकार के उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से ये दावा किया गया है कि इथेनॉल मिश्रित पैट्रोल में इथेनॉल की मात्रा 20 फीसदी से ज्यादा है। मंत्री रिजवान अरशद ने कहा कि कर्नाटक की अलग-अलग NABL एक्रीडिटेड लैब में पेट्रोल सेंपल की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। कर्नाटक के पेट्रोल पंपों पर अवैध और अत्यधिक इथेनॉल की मिलावट सामने आई है।
सरकार के ऑपरेशन निखार अभियान के तहत कर्नाटक में मिलने वाले प्रमुख ब्रांडों के पेट्रोल की गुणवत्ता की जांच की गई। इस परीक्षण के लिए बेंगलुरु, कोलार, चिक्कबल्लापुर, बेंगलुरु ग्रामीण, रामनगर, मंगलुरु और टुमकुरु से नमूने एकत्र किए गए थे। सभी प्रमुख तेल कंपनियों से एकत्र किए गए पेट्रोल के नमूनों में 20% से अधिक इथेनॉल का मिश्रण पाया गया है। इसमें IOCL के पेट्रोल में 31.2% और HPCL के पेट्रोल में 30.5% इथेनॉल मौजूद पाया गया है।



