उत्तर प्रदेशराज्यशाहजहाँपुर

सपा नेता विजय सिंह समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

शाहजहांपुर/जिले में समाजवादी पार्टी बड़ी दमखम के साथ आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है जिसके चलते प्रत्येक विधानसभा में कहीं दो कहीं 4 संभावित प्रत्याशी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं वही समाजवादी पार्टी के सभी फ्रंट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से लेकर विधानसभा कार्यकारिणी में जुझारू कार्यकर्ता को जिम्मेदारियां दी जा रहीं हैंv

इसी क्रम में शाहजहांपुर जिले के जुझारू सपा नेता जो इससे पूर्व भी पार्टी में कई पदों पर रह चुके हैं रौसर कोठी निवासी विजय सिंह को सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की सहमति से समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी द्वारा राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया प्रदेश कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी राजपाल कश्यप एवं लोहिया लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने मनोयन पत्र सौंपकर जिम्मेदारी दी।

जिसको लेकर शाहजहांपुर जिले में सपा कार्यकर्ताओं के अंदर खुशी का माहौल है वहीं कार्यकर्ताओं का उनके घर पर जाकर बधाई देने वालों का आना जाना लगा है उनके मनोयन पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खां महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा भावल खेड़ा के पूर्व ब्लाक प्रमुख पद प्रत्याशी रहे रामवीर कनौजिया लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष पुवायां सुबोध कनौजिया अजय कनौजिया निवर्तमान प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button