उन्नाव

मोदी जी और योगी जी की सरकार अंत्योदय के लिए कार्य करती है :भाजपा जिलाध्यक्ष 

मदन चौरसिया जिला संवाददाता उन्नाव ।उन्नाव पब्लिक की लहर ।भा ज पा सरकार ही सच्चे मनोयोग से अंतिम पायदान पर बैठे प्रत्येक व्यक्ति के लिए कार्य करती है चाहे वो सरकार की अन्न योजना हो जिसमें प्रत्येक को मुफ्त अन्न का वितरण किया जा रहा है चाहे उज्जवला योजना ऐसी बहुत सी जन कल्याणकारी योजनाएं हैं जिनसे लोग लाभान्वित हो रहे हैं यह भा ज पा मंडल कार्यसमिति बैठक गंजमुरादाबाद में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने कही।उन्होंने आगे बोलते हुए कहा सरकार जहां एक ओर जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ लोगों के लिए कार्य कर रही है वहीं दूसरी हमारी आस्था के प्रतीक श्री राम चंद्र जी की नगरी का भी विकास कर रही है।इसके पूर्व गंजमुरादाबाद बैठक करने पहुंचे जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया साथ ही जिलाध्यक्ष भाजपा, मंडल प्रभारी सौरभ बाजपेई प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अवधेश सिंह गौर का मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह व सभी मंडल पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बैठक के द्वितीय सत्र में मंडल प्रभारी द्वारा आगे की कार्ययोजना को बताया गया तथा मंडल अध्यक्ष द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।मंडल कार्यसमिति बैठक के क्रम में आज इसके अतिरिक्त बांगरमऊ प्रथम मंडल की बैठक संपन्न हुई जिसको मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह की अध्यक्षता में जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने संबोधित  मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, अजय तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष राम नरेश कुशवाहा, सीतेश सिंह तथा मंडल पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button