दुनिया

कमला हैरिस ने अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में हमले की निंदा की, एक अधिकारी को गंवानी पड़ी है जान

वाशिंगटन,  उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शुक्रवार को अमेरिकी कैपिटल पुलिस अधिकारी विलियम इवांस के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कैपिटल की रक्षा के लिए और जो अमेरिकी लोगों के लिए काम करते हैं, उनके लिए परम बलिदान दिया है। बता दें कि अमेरिकी कैपिटल कॉम्प्लेक्स में एक सुरक्षा दायरे में एक कार के बैरिकेड को टक्कर मारते हुए अंदर घुसने से हड़कंप मच गया था। बैरिकेड तोड़ते हुए काम दो अधिकारियों को रौंद गई, इसमें इवांस की मौत हो गई और अन्य अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि कार चालक ने चाकू से भी अधिकारियों पर हमला किया, जिसके बाद संदिग्ध को गोली मार दी गई।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने बयान में कहा, ‘अधिकारी इवांस, उनका परिवार और वे सभी जो उन्हें जानते थे, वे हमारे दिल और प्रार्थनाओं में हैं। हम इस कठिन समय के दौरान उनके साथ हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि मैं कैपिटल पुलिस, नेशनल गार्ड और बाकी सभी लोगों के लिए आभारी हूं जिन्होंने आज के हमले से कैपिटल को बचाया और हमला का तेजी से जवाब दिया। और हमें उन साहसी पुरुषों और महिलाओं पर गर्व करना जारी है जो कैपिटल की रक्षा करते हैं, खासकर एक चुनौतीपूर्ण अवधि के दौरान जब उन्होंने दो हिंसक और घातक हमलों का सामना किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button