लाइफस्टाइल

Happy Valentines Day 2021 राजा क्‍लॉडियस जो अपने पराक्रम वीरता और श्रेष्ठता के लिए दुनिया भर में जाना जाता था। एक दिन क्‍लॉडियस ने अपने सम्राज्य को विश्व शक्ति बनाने के लिए अजीब फ़रमान जारी कर सम्राज्य के किसी भी पुरुष को शादी न करने का आदेश दिया।

नई दिल्ली, Happy Valentine’s Day 2021: आज वैलेंटाइन डे है। यह हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। इसे संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को होता है, लेकिन प्यार का सेलीब्रेशन एक हफ्ते पहले यानी 7 फरवरी से ही शुरू हो जाता है। कभी रोज़ डे तो कभी प्रपोज़ डे, फिर चॉकलेट डे, टेडी डे, हग डे, किस डे…हर दिन एक खास दिन के रूप में मनाया जाता है। लेकिन सभी दिनों में एक दिन सबसे ज़्यादा खास होता है और वो है वैलेंटाइन डे।

वैसे प्यार के इज़हार में किसी खास तारीख का इंतज़ार नहीं करना चाहिए, और अगर दिल में किसी के लिए प्यार है, तो उसे बेझिझक जल्द से जल्द बता देना चाहिए। ऐसे करने से दोनों पक्षों को क्लीयरटी मिल जाती है। हालांकि, कई मामले में प्यार का इज़हार महज दो लोगों के आपसी अंडरस्टैंडिंग से हो जाती है, लेकिन कुछ मामलों में बहुत इंतज़ार करना पड़ता है और ये इंतज़ार फरवरी के महीने में ख़त्म हो जाता है। जब बात हो साल के सबसे रोमांटिक दिन यानी वैलेंटाइन डे तो इसके इंतज़ार में सबका सब्र टूट रहा है। कई ऐसे कपल्स हैं, जो पिछले साल एक दूसरे मिल नहीं पाए, कई लोगों को ब्रेकअप का सामना करना पड़ा। इसलिए इस साल वैलेंटाइन डे खास रहेगा और पूरे साल याद किया जाएगा।

इसलिए मनाया जाता है वैलेंटाइन डे

जब रोम में राजा क्‍लॉडियस, जो अपने पराक्रम, वीरता और श्रेष्ठता के लिए दुनिया भर में जाना जाता था। एक दिन क्‍लॉडियस ने अपने सम्राज्य को विश्व शक्ति बनाने के लिए अजीब फ़रमान जारी कर दिया। जिसमें उन्होंने अपने सम्राज्य के किसी भी पुरुष को शादी न करने का आदेश दिया। इस बारे में क्‍लॉडियस का कहना था कि शादी करने से पुरुष की बौद्धिक और शारीरिक शक्ति का नाश हो जाता है। ऐसे में वीरता और श्रेष्ठता बनाए रखने के लिए पुरुषों को अविवाहित रहना ज़रूरी है। क्‍लॉडियस के इस तुग़लकी फ़रमान से पूरे रोम में हाहाकार मच गया। लोगों ने, खासकर महिला वर्ग ने इसका पूरा विरोध किया और वे धार्मिक संतों के पास पहुंचे। इसके बाद संत वैलेंटाइन ने क्‍लॉडियस के इस तुग़लकी फ़रमान का पुरज़ोर विरोध किया और रोम के लोगों को शादी करने के लिए प्रेरित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button