उन्नाव

आठ महीने बाद पत्रकार की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व मुख्य शूटर हुआ गिरफ्तार…गंगाघाट

जिला क्राईम ब्यूरो भानू सिंह चन्देल पब्लिक की लहर उन्नाव पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना गंगाघाट द्वारा पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी की हत्या की घटना में शामिल मुख्य शूटर मो0 रिजवान उर्फ रिजवान काना से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद पिस्टल 32 बोर नाजायज की बरामदगी की गयी है ।
संक्षिप्त विवरण- दिनांक 19.06.2020 को घटित सनीसनी खेज घटना पत्रकार शुभम मणि त्रिपाठी की हत्या की घटना में शामिल मुख्य शूटर मो0 रिजवान उर्फ रिजवान काना पुत्र जुग्गन उर्फ जिलानी निवासी 93/202 रिजवी रोड बेकनगंज जनपद कानपुर नगर को मान0 न्यायालय से याचना कर मु0अ0सं0 188/2020 धारा 147/148/149/302/34/120बी भादवि व 07 सीएलए एक्ट में अभियुक्त उपरोक्त को पुलिस अभिरक्षा में प्राप्त कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद पिस्टल 32 बोर की बरामदगी की गई है l आलाकत्ल, पिस्टल नाजायज की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 51/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम मो0 रिजवान पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समझ पेश किया गया ।
नाम पता अभियुक्त व बरामदगी-
1. मो0 रिजवान उर्फ रिजवान काना पुत्र जुग्गन उर्फ जिलानी निवासी 93/202 रिजवी रोड बेकनगंज जनपद कानपुर नगर (बरामदगी आलाकत्ल पिस्टल 0.32 बोर नाजायज)
आपराधिक इतिहास अभियुक्त रिजवान काना-
क्र0 मु0अ0सं0 धारा सम्बन्धित थाना
1 49/08 392 भादवि रेलबाजार कानपुर नगर
2 222/14 392/411 भादवि कोतवाली कानपुर नगर
3 451/14 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट कोतवाली कानपुर नगर
4 51/16 18/20 एनडीपीएस एक्ट बेकनगंज कानपुर नगर
5 149/16 110 जी दप्रसं बेकनगंज कानपुर नगर
6 71/18 18/20 एनडीपीएस एक्ट बेकनगंज कानपुर नगर
7 73/18 3/25 A.ACT बेकनगंज कानपुर नगर
8 74/18 41/411 भादवि बेकनगंज कानपुर नगर
9 132/18 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट बेकनगंज कानपुर नगर
10 346/18 392/411 भादवि चकेरी कानपुर नगर
11 347/18 392/411 भादवि चकेरी कानपुर नगर
12 189/19 3/25 A.ACT कर्नलगंज कानपुर नगर
13 188/20 147/148/149/302/34/120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट गंगाघाट उन्नाव
14 347/20 18/20 एनडीपीएस एक्ट बेकनगंज कानपुर
15 348/20 3/25 आर्म्स एक्ट बेकनगंज कानपुर
16 51/2021 3/25 आर्मस एक्ट (प्रस्तुत अभियोग) थाना गंगाघाट उन्नाव l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button