उत्तर प्रदेशलखनऊ

गलत गणना कर 10 हजार का गृहकर हुआ 30 हजार… नगर निगम के समाधान दिवस में महापौर ने की सुनवाई

लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकी नाथ सभागार में शुक्रवार को आयोजित समाधान दिवस में एक भवन स्वामी ने जीआईएस सर्वे से गलत गणना करने का आरोप लगाया। इससे उनके भवन का 10 हजार की जगह 30 हजार रुपये गृहकर निकाल दिया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने मामले की जांच के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में महापौर ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ सुनवाई की। ऐशबाग से आए अजय चंद्र अग्रवाल ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत उनके मकान की वर्ष 2022 से गणना की जानी थी, लेकिन नगर निगम ने वर्ष 2010 से कर दी। गलत गणना से 30 हजार रुपये गृहकर निकाल दिया। जबकि वह हर वर्ष गृहकर जमा करते आ रहे हैं। वर्ष 2022 से गणना की जानी थी। इससे उनका करीब 10 हजार रुपये गृहकर बनता है। महापौर ने भी यह निर्देश दिए थे। इसी तरह निशातगंज निवासी मनोज गुप्ता ने बताया कि मकान का वार्षिक गृहकर 25 हजार रुपये आता था, जो गणना में एक लाख रुपये तक पहुंच गया है। कुल 68 शिकायतों में सभी का निस्तारण किया गया।

कागजों पर करा दिए काम, कराएं जांच

भारतीय किसान मजदूर यूनियन-दशहरी राष्ट्रीय संगठन मंत्री/प्रवक्ता विनोद कुमार साहू ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बरावन कला, लालजी टंडन वार्ड में अनूप सिंह वाली गली के नाम से कार्य स्वीकृत किए गए। इसका टेंडर भी निकाला गया। लेकिन कार्य नहीं कराए गए। गली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाती है जो बेहद खराब है। संबंधित विभाग से जानकारी की तो पता चला कार्य करा दिए गए हैं। इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाए।

इन भवन स्वामियों का कम हुआ गृहकर

– शिव कुमार शुक्ला, अलीगंज सेक्टर-एम, वार्षिक गृहकर 7,257.60 से 3,780

– उमाकान्त तिवारी, विकल्प खंड-2, चिनहट, वार्षिक 24,570 से 19,688

– शिव शंकर, सैनिक नगर, गीता पल्ली का वार्षिक 24,750 से 13,500

– सुमन कश्यप, दौलतगंज का वार्षिक 11,520 से घटाकर 5,400

– दिनकर वर्मा, वृंदावन कॉलोनी, इब्राहिमपुर वार्षिक 17,298 से 10,379

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button