उत्तर प्रदेशमेरठ

क्रांति दिवस पर मेरठ में मुख्यमंत्री ने क्रांतिकारियों को किया नमन

मेरठ। सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिकारियों को मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमन किया। शहीद स्मारक ने मुख्यमंत्री ने बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ लाइट एंड साउंड शो के जरिए 1857 की क्रांति की गाथा को देखा। इसके बाद विक्टोरिया पार्क में कार्यक्रमों में भाग लिया।

रैपिड रेल प्रोजेक्ट का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचे। वहां पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अमर जवान ज्योति पर 1857 की क्रांति के 85 अमर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संग्रहालय में 1857 की क्रांति के चित्रों का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के बारे में जानकारी ली। यहां पर मुख्यमंत्री ने मल्टीपर्पज हॉल का लोकार्पण किया। शहीद स्मारक परिसर में स्थित अमर बलिदानी मंगल पांडे की प्रतिमा पर भी मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने शहीद समारक परिसर में लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण किया और 1857 की क्रांति की गाथा को देखा।

इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला 1857 की क्रांति के प्रसिद्ध स्थल औघड़नाथ मंदिर के लिए रवाना हुआ। वहां पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। अंग्रेजों के समय औघड़नाथ मंदिर को काली पलटन मंदिर के नाम से जाना जाता था। भारतीय क्रांतिकारियों के मिलने का यह बड़ा स्थल था। यहीं पर बैठकर क्रांति की योजना तैयार की जाती थी।

मंदिर के पुजारी श्रीधर त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को औघड़नाथ मंदिर के इतिहास के बारे में बताया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने रैपिड रेल प्रोजेक्ट का अवलोन किया। साथ ही आईटीएमएस के जरिए मेरठ के यातायात प्रोजेक्ट को भी निहारा था और उसकी प्रशंसा की।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button