उत्तर प्रदेशलखनऊ

योगी सरकार ने किए 12 IAS के ट्रांसफर, 7 IPS को भी मिली नई तैनाती

उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में होने वाले चुनाव से पहले एक दर्जन आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं. राज्य सरकार ने अरुण कुमार जिलाधिकारी, अमृत त्रिपाठी डीएम आज़मगढ़, आईबी सिंह डीएम बलिया, यूपी सिंह को डीएम शाहजहाँपुर, राकेश मिश्रा डीएम अमेठी ,नवदीप रिनवा मंडलायुक्त अयोध्या और एमपी अग्रवाल को मंडलायुक्त देवी पाटन नियुक्त किया है. वहीं राज्य सरकार ने देर रात सरकार ने वाराणसी रेंज के आईजी एसके भगत चित्रकूट रेंज के आईजी नियुक्त किया. जबकि चित्रकूट रेंज के आईजी सत्यनारायण को वाराणसी रेंज का आईजी बनाया है. इसके साथ ही राज्य सरकार ने हरदोई के एसपी अजय कुमार को हटाकर वाराणसी का एसएसपी और पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ को हरदोई का एसपी बनाया है.

राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव आयोग कभी चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. लिहाजा उसके बाद राज्य सरकार किसी अफसर का ट्रांसफर नहीं सकेगी. फिलहाल राज्य सरकार ने करीब एक दर्जन आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं और बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई आईएएस अफसरों के ट्रांसफर हो सकते हैं. राज्य सरकार ने पिछले दिनों ही नौकरशाही के सबसे बड़े अफसर चीफ सेक्रेटरी को बदल कर दुर्गाशंकर मिश्रा को राज्य का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया था और उसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि राज्य में जल्द ही आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए जाएंगे.

सात आईपीएस अफसरों को मिली नई तैनाती

राज्य सरकार ने बुधवार देर रात 7 आईपीएस अफसरों के तबादले कर वाराणसी और चित्रकूट धाम रेंज के आईजी बदले हैं. राज्य सरकार ने वाराणसी रेंज के आईजी एसके भगत को चित्रकूट रेंज का आईजी और चित्रकूट रेंज के आईजी सत्यनारायण को वाराणसी रेंज का आईजी बनाया है. इसके साथ ही सरकार ने हरदोई के एसपी अजय कुमार को वाराणसी का एसएसपी और पुलिस अधीक्षक खुफिया मुख्यालय लखनऊ को हरदोई का एसपी नियुक्त किया है. इसके साथ ही कानपुर देहात एसपी केशव चौधरी को बहराइच का कप्तान और एसपी ईओडब्ल्यू स्वप्निल ममगाई को कानपुर देहात की कमान सौंपी गई है. जबकि 1090 में तैनात डीआईजी रविशंकर छवि को डीआईजी जेल मुख्यालय बनाया गया है और बहराइच की एसपी सुजाता सिंह को 1090 एसपी बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक कानपुर में तैनात डीसीपी सोमेंद्र मीणा को एसपी ईस्ट आगरा के पद पर भेजा गया है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button