उत्तर प्रदेशकानपुर

योग शरीर को निरोग रखने का बेहतर साधन: सतीश महाना

कानपुर। आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम ग्रीन पार्क में हजारों लोगों ने योग उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। योग उत्सव का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दीप प्रज्वलित कर किया। वही, योग उत्सव को लेकर जगह जगह योग शिविरों का आयोजन किया गया। योग शिविरों में लोगों ने निरोग रहने का संदेश देते हुए योग किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में जगह-जगह योग शिविरों का आयोजन हुआ। स्वस्थ शरीर के संदेश को लेकर ग्रीन पार्क स्टेडियम में योगात्सव में 4000 से अधिक लोगों ने एक साथ योगा किया। इस दौरान प्रशिक्षिकों ने योग के लाभ बताएं और योगाभ्यास कराया।

योग उत्सव का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने करते हुए कहा कि योग हमारे सनातन संस्कृति और स्वस्थ शरीर रखने का एक बड़ा साधन है। हमें योग के लिए रोजाना समय निकालना चाहिए। योग से असाध्य रोग भी दूर हो जाते हैं। आज हमारे योग को देश ही नहीं विदेशों में भी अपनाया जा रहा है। इससे हमें समझना होगा कि योग कितना लाभकारी है जिसे विदेशों में रहने वाले लोग भी अपना रहे हैं। योग निरोग गाने का बड़ा साधन है इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से योग करने की अपील की।

इससे पूर्व योग उत्सव का शुभारंभ करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने गुब्बारे आकाश में उड़ा कर शांति का संदेश दिया और मौजूद हजारों लोगों की को योग की शपथ दिलाई।

इस दौरान महापौर प्रमिला पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, सांसद सत्यदेव पचौरी समेत तमाम नेता व अधिकारियों ने योग किया।

पुलिसकर्मियों ने किया योग

8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा के नेतृत्व में कानपुर कमिश्नरेट में तैनात पुलिस अफसरों व कर्मियों ने योग किया। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने कहा कि योग मानसिक तनाव को दूर करता है और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि, पुलिस कर्मियों को रोजाना आधे घंटे योग के लिए समय जरूर निकालना चाहिए, ताकि वह ड्यूटी के तनाव दूर रख स्वस्थ रहे सके।

यहां पर ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी, डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति, एडीसीपी बृजेश श्रीवास्तव, एबीसीडी बसंत लाल समेत सभी पुलिस कर्मियों ने योग किया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button