उत्तर प्रदेशलखनऊ

सेवाभाव से कार्य करें आईएएस अधिकारी : मुख्य सचिव

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से सोमवार को लोक भवन स्थित कार्यालय कक्ष के सभागार में 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आईएएस अधिकारी की आमजन के मध्य छवि उनके उत्कृष्ट कार्यों से बनती है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है। लोगों को आपसे बहुत अपेक्षाएं हैं। आपका दायित्व है कि आप अपनी जिम्मेदारी को समझें और सेवाभाव से कार्य करें।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपनी छवि को बेहतर बनाने के लिए अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से कार्य करना चाहिए। ईज ऑफ लिविंग पर कार्य करें। लोगों के जीवन में तभी खुशहाली आयेगी, जब सुगमता आयेगी। प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा जन सामान्य को प्रदत की जा रही शासकीय योजनाओं का लाभ लोग आसानी से प्राप्त कर सकें, इसके लिये प्रयत्न करें। उन्होंने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता की सेवा का अवसर मिला है, इसलिये पूरी सेवा भाव से जनता के लिए कार्य करें। अपने कार्यों से लोगों के मध्य अमिट छाप छोड़ें।

प्रशिक्षु अधिकारियों में जयदेव सीएस, नुपूर गोयल, अजय जैन, प्रत्यूष पाण्डेय, नेहा बंधु, परीक्षित खटाना, रम्या आर, सुथन अब्दुल्ला, सुमित राजेश महाजन, ओजस्वी राज, विशाल कुमार, अभिनव गोयल, नवनीत सेहरा, पवन कुमार मीना और अजय कुमार गौतम शामिल थे। इस मौके पर उप्र प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी (उपाम) के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button