उत्तर प्रदेशलखनऊ

विहिप का संगठन विस्तार पर फोकस, यूपी के डेढ़ दर्जन स्थानों पर लगेंगे वर्ग

  • ग्राम स्तर पर इकाई गठित करने की तैयारी में विहिप

लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) संगठन कार्य को विस्तार देने के लिए उत्तर प्रदेश में डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर नये कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग लगायेगी। इस वर्ग के जरिये निपुण व समर्पित कार्यकर्ताओं की एक बड़ी फौज संगठन विस्तार को गति देने के लिए पूर्णकालिक के तौर पर निकलेंगे और हिन्दू समाज को एकजुट करेंगे।

विहिप सूत्रों की मानें तो विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) उत्तर प्रदेश में डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर प्रशिक्षण वर्ग लगायेगी। परिषद का यह वर्ग पूर्ण रूप से आवासीय होगा। विहिप ने संगठन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश को छह प्रान्तों में बांटा है। विहिप पहले भी प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन करती रही है, लेकिन इस बार संगठन ने तय किया है कि सभी प्रान्तों में इस बार तीन-तीन वर्ग लगाये जायेंगे।

उल्लेखनीय है कि विश्व हिन्दू परिषद युवाओं के बीच बजरंग दल और महिलाओं के बीच दुर्गा वाहिनी के नाम से काम करती है। इसलिए प्रत्येक प्रान्त में बजरंग दल का प्रान्तीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग इस बार लगाने की तैयारी है। शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में युवाओं को आन्दोलनात्मक और रचनात्मक कार्य करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी प्रकार दुर्गा वाहिनी का भी प्रशिक्षण वर्ग प्रान्त स्तर पर इस बार लगेगा। वहीं विश्व हिन्दू परिषद के दायित्वधारी कार्यकर्ताओं के लिए परिषद शिक्षा वर्ग लगाया जाता है। इस बार परिषद का शिक्षा वर्ग भी प्रान्त स्तर पर लगेगा।

विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि संगठन की स्थापना के करीब 58 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसलिए तय किया गया कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण व क्षमता विकास के लिए इस बार सभी प्रान्तों में प्रशिक्षण वर्ग लगाये जायें। विहिप के पदाधिकारी कस्बों से लेकर सुदूर गांवों में इकाई गठित करने के लिए प्रभावी व स्थायी सम्पर्क बढ़ाने का प्रयत्न कर रहे हैं। सम्पर्क में आये कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर परिषद की योजना से जोड़ने का प्लान है।

इसके लिए संगठन के कार्य विस्तार की दृष्टि से कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। बजरंग दल का प्रान्तीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग सभी जिलों में लग रहा है, वहीं दुर्गा वाहिनी का भी वर्ग इस बार प्रत्येक प्रान्त में लगाने की योजना है। इसके अलावा विश्व हिन्दू परिषद का शिक्षा वर्ग भी सभी प्रान्तों में लगाने की योजना है।

विश्व हिन्दू परिषद अवध प्रान्त के प्रान्त मंत्री देवेन्द्र ने बताया कि अवध प्रान्त का प्रान्तीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग बहराइच में चल रहा है। जबकि दुर्गा वाहिनी का प्रशिक्षण वर्ग सीतापुर के आनंदीदेवी सरस्वती विद्या मंदिर नेपालापुर में 24 मई से प्रारम्भ होगा। इसके अलावा अवध प्रान्त में परिषद शिक्षा वर्ग 07 जून से 17 जून तक कुंवर ग्लोबल स्कूल देवा रोड लखनऊ में लगेगा।

काशी प्रान्त का प्रान्त शौर्य प्रशिक्षण वर्ग सोनभद्र के कीनाराम पब्लिक स्कूल में प्रारम्भ हुआ। वर्ग में काशी प्रान्त के 20 जिलों के बजरंग दल के पदाधिकारी शामिल हुए। गोरक्ष प्रान्त का प्रान्तीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 25 मई से 01 जून तक देवरिया में लगेगा। इसके अलावा गोरक्ष प्रान्त में दुर्गा वाहिनी का प्रशिक्षण वर्ग 26 मई से 02 जून तक गोरखपुर महानगर में लगेगा। कानपुर प्रान्त का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 28 मई से बांदा में लगेगा। इसी तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के मेरठ व बृज प्रान्त में भी प्रशिक्षण वर्ग लगाये जायेंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button