उत्तर प्रदेशलखनऊ

मजहबी कट्टरता के खिलाफ जन जागरण करेगी विहिप: गजेन्द्र सिंह

  • ‘जहां हिन्दू-वहां विहिप’ के लक्ष्य को लेकर होगा काम

लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद मजहबी कट्टरता के दुष्परिणामों से निपटने व कट्टरपंथी नेतृत्व के षड्यंत्र को उजागर करने के लिए व्यापक जन जागरण करेगी। इस संबंध में इंदौर में संपन्न विहिप की प्रन्यासी मंडल की बैठक में प्रस्ताव भी पारित किया गया है।

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि हिन्दू समाज मजहबी कट्टरता का हमेशा से शिकार तो रहा है किंतु अपनी पराक्रम से उसने उस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना भी किया है। विहिप, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी इसका डटकर मुकाबला करेगी।

विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024 में विहिप की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। हिंदुओं की समस्या के समाधान तथा संगठित व संस्कारित हिंदू समाज के लिए अब जहां हिन्दू वहां विश्व हिंदू परिषद, इस लक्ष्य के साथ कार्य करेगी।

बैठक में बाल संस्कार शालाओं, धार्मिक ग्रंथों की प्रतियोगिताओं, हिंदू मान्यताओं के प्रसार के माध्यम से संपूर्ण विश्व में विद्यार्थियों को संस्कारवान व श्रद्धावान बनाने की कार्य योजना बनी है। उन्होंने बताया कि विश्व भर में हिन्दू धर्म के प्रति निष्ठा व सम्मान बढ़ रहा है, अब इस विश्वास को हम और मजबूत कर हिन्दू मान बिंदुओं से लोगों को जोड़ेंगे।

कानपुर प्रान्त के संगठन मंत्री मधुराम को हटाया गया

कवीन्द्र प्रताप सिंह को विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रान्त का अध्यक्ष बनाया गया है। कानपुर प्रान्त के संगठन मंत्री रहे मधुराम को काशी और गोरक्ष प्रान्त का गौ रक्षा प्रमुख बनाया गया है। कानपुर प्रान्त के सह प्रान्त मंत्री रहे राजीव पोरवाल को विहिप का प्रान्त मंत्री बनाया गया है। प्रान्त मंत्री वीरेन्द्र पाण्डेय को प्रान्तीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं इटावा निवासी कल्पना वर्मा को क्षेत्र सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी बनाया गया है। इसी तरह सरिता त्रिपाठी को क्षेत्र की मातृ शक्ति सह संयोजिका बनाया गया है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button