उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी पुलिस कंप्यूटर ग्रेड-ए की सीधी भर्ती, एक और दो नवंबर को कड़े पहरे में होगी परीक्षा

पी पुलिस कंप्यूटर ग्रेड-ए के करीब 1906 पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा की तारीख नजदीक आ गई है। एक और दो नवंबर को परीक्षा होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इसकी तैयारियों में जुटा है। राज्य के 10 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं-इसमें लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद और आगरा शामिल हैं। दो दिन चलने वाली इस परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्रों वाले जनपदों में तैयारियां तेज हो गई हैं।

यूपी पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 55 पद हैं। पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 921 पदों पर सीधी भर्ती होगी।

परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होने के बाद यहां ड्यूटियां लगाई जाने लगी हैं। बरेली में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां करीब 13 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। एक नवंबर को 6960 और दो नवंबर को लगभग 6000 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

बरेली के डीआईजी अजय कुमार साहनी के मुताबिक, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रभारी निरीक्षक, पांच उप-निरीक्षक और पुरुष-महिला पुलिसकर्मियों की टीम तैनात रहेगी। सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगी।

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा की सुचिता को लेकर बेहद गंभीर है। पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी में इसका आयोजन कराया जाएगा। अधिकारी खुद भी सीसीटीवी के जरिये केंद्रों पर नजर रखेंगे। भरपूर सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थी शांतिपूर्ण तरीके से एग्जाम देंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button