उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

UP IPS Transfer: यूपी में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को आईएएस अधिकारियों के तबादले (IAS Transfer) के बाद 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले (IPS Transfer) किए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक 1090 नीरा रावत को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन बनाया गया। पुलिस महानिदेशक एसआईटी रेणुका मिश्रा को पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बनाया गया।  वहीं विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार को कानून व्यवस्था, अपराध और ईओडब्ल्यू के साथ साथ पुलिस महानिदेशक एसआईटी का अतरिक्त प्रभार दिया गया है।

IMG-20230519-WA0045

बता दें कि शुक्रवार की देर शाम उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन में बड़ा फेर बदल किया गया है। जिसमें 12 आईपीएस अधिकारियों को नवीन तैनाती के साथ अतरिक्त प्रभार भी शामिल है। अपर पुलिस महानिदेशक टेलीकॉम सुनील कुमार गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बनाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात अनुपम कुलश्रेष्ठ को यातायात के साथ अपर पुलिस महानिदेशक 1090 का अतरिक्त प्रभार दिया गया। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक संजय एम तरडे को महानिदेशक प्रशिक्षण से महानिदेशक टेलीकॉम बनाया गया।

IMG-20230519-WA0047

वहीं विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण तनुजा श्रीवास्तव को पुलिस महानिदेशक रूल्स एवं मैनुअल के साथ महानिदेशक विशेष जांच का अतरिक्त प्रभार दिया गया। फिलहाल अभी विशेष जांच के महानिदेशक 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी चंद्र प्रकाश है जो कि जून माह में रिटायर होने वाले है। रिटायर होने के बाद विशेष जांच की जिम्मेदारी तनुजा श्रीवास्तव संभालेंगी। इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक भवन कल्याण एस के भगत से अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे का अतरिक्त प्रभार वापस लिया गया। साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक जय नारायण सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे बनाया गया।

IMG-20230519-WA0046

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button