उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी सरकार का ‘स्वास्थ्य आपका संकल्प सरकार का’ अभियान शुरू

  • मरीजों से सीधे फोन करके हाल जान रहे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
  • अभियान के बारे में प्रेस वार्ता कर उप मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘स्वास्थ्य आपका संकल्प सरकार का’ अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत सरकार की तरफ से मरीजों से बात करके फीडबैक लिया जाएगा। उसके आधार पर चिकित्सा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को लोकभवन के मीडिया सेंटर में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बताया कि इस अभियान के तहत सभी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों के मरीजों के नंबर एकत्र करवाए जा रहे हैं। उनमें से हम हर दिन किन्हीं 10 लोगों से बात करेंगे। मरीज या उसके परिजन से बात करके अस्पताल की व्यवस्था और उसकी संतुष्टि जानेंगे।

इसके आधार पर अस्पताल और डॉक्टर को प्रोत्साहित किया जाएगा। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। उपमुख्यमंत्री पाठक ने मरीजों से बात की है। प्रेस वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री का फोन पर मरीजों से बात करते हुए वीडियो भी दिखाया गया।

चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री पाठक ने कहा कि पूरे प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता हमारी सरकार कर रही है। सभी को चिकित्सा व्यवस्था मिले, यह हमारी जिम्मेदारी है। हम मरीजों से बात कर रहे हैं। उनके स्वस्थ्य की चिंता कर रहे हैं। दवाओं की व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है। दवाओं की एक्सपायरी के मामले की जांच चल रही है। उसकी जांच पूरी होते ही हम आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कोविड को लेकर लोगों को सचेत रहने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाएं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। ताकि कोविड को एक बार फिर उप्र में समाप्त किया जा सके। कोविड के मामले कुछ बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञयों की टीम उसका अध्ययन कर रही है। जल्द ही हम कोविड के लिए प्रोटोकॉल जारी करेंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button