उत्तर प्रदेशकानपुर

वीवीआईपी काफिला गुजरते ही खोलते जाएं यातायात : पुलिस कमिश्नर

कानपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दो दिवसीय दौरे को लेकर सभी बिन्दुओं पर तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था पर भी जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था ऐसी रखी जाये ताकि किसी भी शहरवासी को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए वीवीआईपी काफिला जैसे-जैसे गुजरता जाए, वैसे-वैसे यातायात खोलते जाएं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शहर आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम तो किए ही गए हैं। साथ ही लोगों को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को भी उसी तरह से तैयार किया गया है। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना ने यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया गया कि राष्ट्रपति का काफिला जिस समय निकलेगा उससे 15 मिनट पहले ही रूट को पूरी तरह से खाली करा लिया जाएगा। रूट पर जो भी कट है उन पर सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे। रूट पर हर 10 कदम पर सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कमिश्नर ने साफ कहा कि राष्ट्रपति के लिए डायवर्ट किए गए यातायात में शहरवासियों को अधिक परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए राष्ट्रपति का काफिला जैसे ही आगे बढ़ता जाये वैसे ही कुछ मिनटों के अंदर यातायात खोल दिया जाए। इससे शहरवासियों को अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। रूट पर डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते की टीम बराबर गश्त पर रहे।

15 मिनट पहले रोका जाएगा यातायात

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि चार जून को शहर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रहेंगे। इस दौरान उनका कार्यक्रम सर्किट हाउस और मर्चेंट चैम्बर पर रहेगा। सर्किट हाउस में वह अपने लोगों से मिलेंगे तो वही मर्चेंट चैंबर में भी अपने परिचितों से मुलाकात करेंगे। बताया कि चार जून को इस तरह यातायात बदला रहेगा। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक उस दिन सर्किट हाउस से मर्चेंट चेंबर हॉल तक वीआईपी रोड पर कोई भी भारी वाहन नहीं चलेगा। राष्ट्रपति की फ्लीट सर्किट हाउस से सुबह 9.30 बजे प्रस्थान करेगी। 15 मिनट पहले सर्किट हाउस से मर्चेंट चेंबर हॉल तक यातायात रोका जाएगा। इस दौरान इमरजेन्सी वाहन और एम्बुलेंस को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर निकाला जाएगा।

इस तरह बदला रहेगा यातायात

बताया कि झाड़ी बाबा पड़ाव की तरफ से आने वाला यातायात पनचक्की चौराहा से नरौना मरे कंपनी पुल की ओर नहीं जाएगा। पनचक्की चौराहा से बाएं मुड़कर जयपुरिया स्कूल होते हुए जाएंगे। कंपनी बाग चौराहे से आने वाला ट्रैफिक रेव थ्री तिराहे से आगे वीआईपी रोड होते हुए मर्चेन्ट चेम्बर की ओर नहीं जा सकेंगे। रेवथ्री तिराहा से दाहिने मुड़कर आभा नर्सिंग होम से राजीव पेट्रोल पंप की तरफ से जाएंगे। परेड चौराहा से आने वाला यातायात एमजी कॉलेज चौराहा से आगे ग्रीनपार्क चौराहा की तरफ नहीं जाएगा। एमजी कॉलेज चौराहा से बाएं सिलबर्टन की तरफ व दाएं मधुबन तिराहा से ज़िला एवं सत्र न्यायालय तथा पुलिस ऑफिस कार्यालय होते हुए जाएंगे। लाल इमली चौराहे की ओर से व ग्वालटोली चौराहा की ओर से आने वाला यातायात सिलबर्टन चौराहे से मर्चेन्ट चैम्बर की ओर नहीं जाएगा। सिलबर्टन तिराहा से दाएं मुड़कर लाल इमली से परेड होते हुए जाएंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button