उत्तर प्रदेशलखनऊ

सरकार ने दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अथक कार्य किए : मुख्यमंत्री योगी

  • विश्व दुग्ध दिवस पर उत्तर प्रदेश में उत्साह का माहौल, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
  • दूध,पौष्टिकता की दृष्टि से सम्पूर्ण आहार : केशव मौर्य

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों समेत जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विश्व दुग्ध दिवस पर जनता और एक दुसरे को बधाई दी। उत्तर प्रदेश में दुग्ध दिवस पर उत्साह के माहौल बना और विभिन्न गौशालाओं में भी छोटे बड़े आयोजन हुए।

मुख्यमंत्री योगी ने विश्व दुग्ध दिवस पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विगत पांच वर्षों में डबल इंजन की भाजपा सरकार ने पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी के क्षेत्र में अथक कार्य किए हैं। आइए, दूध की महत्ता के प्रति जागरूक होते हुए इसके रिकॉर्ड उत्पादन हेतु संकल्पित हों।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दूध, पौष्टिकता की दृष्टि से सम्पूर्ण आहार को लेने का आग्रम करते हुए कहा कि विश्वभर में सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले देश भारत के सभी किसान भाईयों, गो-पालकों व दुग्ध उत्पादकों को विश्व दुग्ध दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं है। दूध,पौष्टिकता की दृष्टि से सम्पूर्ण आहार है। आइए इस दिवस पर दूध के महत्व को जानें और लोगों में जागरुकता बढ़ाएं।

प्रदेश के कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि भारत के सभी किसान भाईयों, गो-पालकों व दुग्ध उत्पादकों को विश्व दुग्ध दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं हैं। दुग्ध दिवस पर दूध के महत्व को समझे और जनता को इसके बारें में जागरुक करें। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है। इसका श्रेय हमारे दुग्ध उत्पादकों की मेहनत, सरकार के प्रोत्साहन और जनकल्याणकारी नीतियों को जाता है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विधायकों ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रदेशवासियों को दी तो सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर दुग्ध के महत्व को बताएं हुए कार्यक्रम किये। मथुरा, कन्नौज, लखनऊ, वाराणसी, बलिया जैसे जनपदों में गौशालाओं में दुग्ध दिवस मनाने के लिए बड़े आयोजन हुए।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button