उत्तर प्रदेशगोरखपुर

योगी के पास आ रहे बिहार तक से फरियादी

  • दो सौ फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर। उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों का भरोसा अब केवल यूपी तक ही सीमित नहीं रहा। दूसरे प्रांतों के लोगों में भी योगी का क्रेज बढ़ने लगा है। इसके प्रमाण मंगलवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दर्शन मे मिला। मंगलवार को यहां आने वाले फ़रियादियों में बिहार प्रांत के लोग भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में आने वाले लोगों की लगातार दूसरी घटना है। इससे पहले भी एक महिला यहा रोज़गार माँगने आ चुकी है। हालाँकि, मुख्यमंत्री योगी ने इस बार भी महिला की समस्या को भी सहज भाव और इत्मीनान से सुना।

सोमवार को वनटांगियों और मुसहरों के साथ दिवाली मनाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान लगभग 300 से अधिक लोगों की फरियाद सुनी। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना।

इस दौरान बिहार से आई एक महिला ने उन्हें अपनी समस्या बताई। मुख्यमंत्री पहले तो दूसरे राज्य का मामला जान हैरान हुए, लेकिन महिला को परेशान देख बड़े ध्यान से उसकी बातों को सुना। समझाया कि उत्तर प्रदेश का मामला होता तो समस्या का तुरंत समाधान हो जाता। उसे दिलासा देते हुए बिहार में समस्या निस्तारण को आवदेन करने का सुझाव दिया।

बता दें कि इसके पूर्व के जनता दर्शन में बिहार से आई एक महिला फरियादी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रोजगार देने की गुहार लगाई थी। यह कहते हुए कि बिहार में काम नहीं मिल रहा है क्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय अधिकारियों को महिला के आवेदन पर आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया था।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button