उत्तर प्रदेशसंत कबीर नगर

मुख्यमंत्री ने किया कबीर स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राष्ट्रपति के 5 जून के कार्यक्रम के पूर्व कबीर स्थली कबीर चौरा धाम मगहर (सन्तकबीरनगर) का रविवार को हेलीकॉप्टर से पहुँच कर निरीक्षण किया गया । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किये गए थे।

निरीक्षण करने के बाद उन्होंने ने अधिकारियों, को निर्देश प्रदान करते हुए कहा है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम की तैयारी समय सीमा के अंदर पूरी कर ली जाए। सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाए। आवश्यकता पड़ने पर रूट डायवर्जन किया जाए।कार्यक्रम में आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा होने वाले लोकार्पण कार्यों को समय से पूरा कर लिया जाए। अगर काम समय पर न पूरा हो पाए तो उसके लिए अलग से व्यवस्था की जाए। कार्यक्रम को देखने के लिए बाहर एलईडी स्क्रीन लगाई जाये। नगर पालिका क्षेत्र में अभियान चलाकर साफ सफाई की व्यवस्था पूरी कर ली जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button