उत्तर प्रदेशलखनऊ

सरदार पटेल की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री ने किया माल्यार्पण

  • सरदार पटेल राष्ट्र की अखण्डता व एकात्मता के प्रतीक

लखनऊ। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के पर गुरुवार को हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में लगी सरदार पटेल की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरदार पटेल एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। आजादी के बाद संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। सरदार पटेल राष्ट्र की अखण्डता व एकात्मता के प्रतीक हैं।

आगे उन्होंने कहा कि भारत की रियासतों में राष्ट्रीय भाव की एकात्मता जागृत कर एक भारत श्रेष्ठ भारत की रचना करने का महान कार्य उन्होंने किया। स्वतंत्र भारत का स्वरूप किस प्रकार होना चाहिए और नये भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। सरदार का पूरा जीवन हमसब के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक आशीष सिंह आशू, विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह और लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button