उत्तर प्रदेशलखनऊ

देश में बैंकिंग सेक्टर को करना होगा मजबूत : बी सुरेंद्रन

  • भारतीय मजदूर संघ से सम्बंधित नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स के महाधिवेशन का हुआ शुभारम्भ

लखनऊ। बैंक लिपिकों की भर्ती में न्यूनतम आयु 18 वर्ष और शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट रखना। बैंकों द्वारा स्टाफ को ब्याज मुक्त ऋण देना व उसकी सीमा को बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स का शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिवसीय अखिल भारतीय अधिवेशन शुरू हुआ।

निराला नगर, सरस्वती शिशु मंदिर, माधव सभागार में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी सुरेंद्रन ने राष्ट्रनिर्माण के लिए बैंकिंग सेक्टर को मजबूत बनाने का आह्वाहन किया। संगठन के लखनऊ के अध्यक्ष मनमोहन दास ने कहा कि अधिवेशन का आयोजन बैंकिंग सेक्टर की समस्याओं का निराकरण करने के लिए किया गया है। कार्यक्रम में वंदे मातरम कार्यक्रम का प्रभार भारतीय मजदूर संघ लखनऊ की उपाध्यक्ष सीमा गुप्ता एवं संयोजन नेहा खरे ने किया।

महाअधिवेशन की प्रमुख मांगों मेें आई.बी.पी.एस. द्वारा बैंकों में नई भर्तियों की प्रक्रिया का सरलीकरण करना, बैंक लिपिकों की भर्ती में न्यूनतम आयु 18 वर्ष और शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट रखना। बैंकों द्वारा स्टाफ को ब्याज मुक्त ऋण देना व उसकी सीमा को बढ़ाना। बैंकिंग सेक्टर में प्रबंध तंत्र द्वारा समस्त यूनियनों से एक समान व्यवहार करना। सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों की पेंशन को अपग्रेड करना। बैंकों के खराब ऋणों की तीव्र वसूली हेतु विशेष वित्तीय अदालतों की स्थापना करना।

बैंक कर्मचारियों के साथ हुए 10वें एवं 11वें द्विपक्षीय समझौतों की कमियों को दूर करना। सेवानिवृत्त कर्मचारियों से मेडिकल इंश्योरेंस प्रीमियम राशि को कम करना। बैंकिंग कार्यप्रणाली को आउटसोर्सिंग से दूर रखना। मृतक आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति सुनिश्चित करना। बैंकों में नियुक्त भूतपूर्व सैनिकों के वेतन को संरक्षित रखना व उनकी अन्य समस्याओं का निराकरण करना। बैंकों में कार्यरत महिला कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण करना।

समस्त अंशकालिक कर्मचारियों को पूर्णकालिक करना एवं गार्ड व ड्राइवरों आदि की भर्ती प्रोन्नति में एकरूपता रखना। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पूर्णकालिक निदेशकों के कार्य दक्षता पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की भारत सरकार से मांग रही। अधिवेशन में संगठन के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में संगठन के महामंत्री के साथ-साथ भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री व फाइनेंसियल सेक्टर के प्रभारी गिरीश आर्य, सह-प्रभारी रामनाथ किनी, भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम एवं उत्तर प्रदेश के महामंत्री अनिल उपाध्याय ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button