उत्तर प्रदेशलखनऊ

योगी का वीडिया ट्वीट कर स्वतंत्रदेव ने ‘आप’ पर साधा निशाना

  • वीडियाे में आम आदमी पार्टी को आतंकवाद और भ्रष्टाचार समर्थक बता रहे योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी का एक वीडिया ट्वीट करते हुए लिखा है कि योगी जी के इस बयान से पूरी आम आदमी पार्टी बौखला गयी है। सच सहने की शक्ति सबके पास नहीं होती है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जो वीडिया ट्वीट किया है, वह गुजरात में चुनावी सभा का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी का यह जो दिल्ली से ‘नमूना’ आया है, यह तो आतंकवाद का सच्चा हितैषी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करते हैं। जब भारत की सेना पाकिस्तान में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है, तो भारत के बहादुर जवानों से प्रमाण मांगते हैं। बहादुर जवानों से प्रमाण मांगा जाता है ?

पाकिस्तान कह रहा है कि भारत के जवानों ने हमारी कमर तोड़ दी लेकिन आम आदमी पार्टी को इसका भी प्रमाण चाहिए होता है। भाइयों बहनों आतंकवाद और भ्रष्टाचार इनकी जीत का हिस्सा है। इसलिए जो भ्रष्टाचारी हैं, आतंकवाद समर्थक हैं, आतंकवाद और भ्रष्टाचार जिनके जीत का हिस्सा है, उन्हें वोट दे करके अपने वोट को कलंकित न करें।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button