उत्तर प्रदेशलखनऊ

बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए सरकार तैयार : स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। जलशक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने सोमवार को जनपद हरदोई में सम्भावित बाढ़ से निपटने के लिए किये जा रहे कार्याें का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए तैयार है। अधिशासी अभियन्ता अखिलेश कुमार गौतम ने बताया कि परियोजना के अन्तर्गत 1752 मीटर लम्बाई में पॉच अदद जिओ बैग स्पर एवं 18 अदद परक्यूपाइन स्पर के निर्माण का कार्य प्रस्तावित है।

कार्यस्थल की आवश्यकता के अनुसार 16 अदद परक्यूपाइन स्पर एवं 05 अदद जिओं बैग स्पर का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। प्रस्तावित लम्बाई 1752 मीटर में जिओ बैग गैबियन में लगाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। नदी के किनारों को कटान से सुरक्षित रखने हेतु चापा ग्रास लगाने का कार्य प्रगति पर है। मानसून आने के साथ ग्रास लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।

श्री सिंह ने परक्यूपाइन में नदी का जल स्तर बढ़ने के पूर्व जंगल भरने का कार्य एवं घास लगाने के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता अखिलेश गौतम को दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ नियंत्रण के सम्बन्ध में पूरी सतर्कता बरत रही है।N सांसद हरदोई जय प्रकाश एवं विधायक सवायजपुर द्वारा जनपद में गर्रा, राम गंगा, गंगा, नीलम एवं गम्भीरी नदी से तहसील सवायजपुर एवं बिलग्राम में होने वाली बाढ़ समस्याओं के सम्बन्ध में मंत्री को अवगत कराया।

नदी से कटाव की समस्याओं के समाधान हेतु कराये गये कार्याें की सफलता के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान सांसद जय प्रकाश, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, सौरभ कुमार मिश्र, विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह एवं उप जिलाधिकारी बिलग्राम राहुल कश्यप विश्वकर्मा, उप जिलाधिकारी सवायजपुर राकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button