उत्तर प्रदेशलखनऊ

गायत्री परिवार के विशेष प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पण्ड्या छह मई को लखनऊ में

लखनऊ। अखिल विश्व गायत्री परिवार के विशेष प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर छह मई को लखनऊ आएंगे । यहां गायत्री परिवार की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी परिवार के मुख्य मीडिया प्रभारी उमानंद शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट में उतरने के बाद वह आई.आई.एम. के निकट स्थित सजल श्रद्वा आरोग्य धाम में नवनिर्मित गायत्री की प्रतिमा का लोकार्पण करेगें। यहां वह कार्यकर्ताओं को सम्बोधित भी करेगे। मीडिया प्रभारी ने बताया कि तत्पश्चात् अपरान्ह 12 बजे बाराबंकी में होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में वह सम्मलित होगें। उसके बाद डॉ. पण्ड्या अयोध्या में बनने वाले अन्तर्राष्ट्रीय गायत्री शक्तिपीठ के निर्माण के लिए भूमि पूजन करेगें।

श्री शर्मा ने कहा अयोध्या के बाद डॉ. पाण्ड्या दूसरे जिले सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर गायत्री परिवार के विभिन्न कार्यक्रमों भाग लेगें। वाराणसी मे कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगें। श्री शर्मा ने कहा कि इन तीन दिवसीय कार्यक्रम में अयोध्या जोन के स्थानीय प्रभारी अरविन्द निगम, आरोग्य धाम के युवा प्रकोष्ठ के प्रमुख सुधांशु सिंह एवं नीलमथा के गायत्री परिवार के प्रभारी संजय चतुर्वेदी दौरे में डॉ. चिन्मय पण्ड्या के साथ रहेगें।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button