उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सतीश महाना होंगे यूपी विधानसभा अध्यक्ष, अखिलेश यादव ने भी किया समर्थन

लखनऊ: भाजपा के वरिष्ठ विधायक सतीश महाना 18वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। महाना ने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और किसी भी विपक्षी दल ने उनके खिलाफ नामांकन दाखिल नहीं किया। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार दोपहर दो बजे थी।

अखिलेश ने सतीश महाना को दिया समर्थन

महाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन में प्रस्तावकों में जनसत्ता दल के राजा भैया भी शामिल थे। उनके चुनाव की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी सतीश महाना को समर्थन दिया है। वह योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में औद्योगिक विकास मंत्री थे। सतीश महाना, जिन्होंने इस साल राज्य विधानसभा में अपना आठवां चुनाव जीता है, कानपुर में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सतीश महाना लगातार 8 बार से हैं विधायक

बता दें कि यूपी सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण के दौरान मंत्रियों की लिस्ट में सतीश महाना का नाम नहीं था उसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके बाद भाजपा की ओर से उनका नामांकन करवाया गया। सतीश महाना 8 बार से विधायक हैं। वह 5 बार कानपुर कैंट से विधायक रह चुके हैं। कानपुर की महाराजपुर विधानसभा सीट से 2012 से वह लगातार विधायक हैं। एक लोकप्रिय नेता, महाना हमेशा विवादों से दूर रहे हैं और उनकी स्वीकार्यता हर राजनीतिक वर्ग में रही है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button