उत्तर प्रदेशलखनऊ

शाखा और संपर्क पर केंद्रित रहेगा सरसंघचालक भागवत का लखनऊ प्रवास

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर 28 मार्च को लखनऊ आएंगे। डॉ. भागवत का लखनऊ प्रवास शाखा एवं संपर्क पर केंद्रित रहेगा। वह संपर्क का दायित्व संभाल रहे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। संघ सूत्रों के मुताबिक, सरसंघचालक डॉ. भागवत 28 मार्च को लखनऊ पहुंचेंगे। इस दौरान वह लखनऊ के कुछ प्रबुद्ध लोगों से भेंट करेंगे। उनका यह प्रवास शाखा और संपर्क पर केंद्रित रहेगा।

वर्ष 2025 में संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। संघ के शताब्दी वर्ष तक संघ कार्य को एक लाख स्थानों तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शताब्दी वर्ष के निमित्त अवध प्रांत इकाई ने भी ग्राम स्तर तक शाखा को पहुंचाने की योजना बनाई है। शताब्दी वर्ष के निमित्त पूर्वी उत्तर प्रदेश में डॉ. भागवत के प्रवास को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संघ के छह प्रमुख आयामों में संपर्क भी एक है। संपर्क विभाग समाज में परिवर्तन लाने में सहायक की भूमिका अदा करता है।

संपर्क विभाग के जरिए संघ समाज के प्रबुद्ध एवं प्रभावशाली लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करता है। संघ का मुख्य कार्य शाखा केंद्रित होता है। संघ की शाखाएं सुबह एवं शाम को लगती हैं। कुछ लोग सुबह शाखा जाते हैं और कुछ शाम को शाखा जाते हैं। इसके अलावा समाज के बहुत सारे लोग हैं जो व्यस्तता के कारण संघ की दैनिक शाखा में नहीं आ पाते हैं। ऐसे लोगों को संघ से जोड़ने का कार्य संपर्क विभाग के कार्यकर्ता करते हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button