उत्तर प्रदेशझाँसी

भाजपा की जीत से संविधान को कैसा खतरा : साध्वी निरंजन ज्योति

  • भाजपा ने समरसता संगोष्ठी की आयोजित

झांसी। चुनाव नहीं जीतने के बाद संविधान खतरे में बताने वाले विपक्षियों पर भाजपा की फायर ब्रांड नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा कहीं जीती है तो संविधान खतरे में पड़ जाता है। आपने देखा कि पश्चिम बंगाल में देश खतरे में है। रोज वहां हत्याएं हो रही हैं। गुंडागर्दी हो रही है। वहां कोई नहीं बोल रहा है। न मुलायम बोल रहे हैं, न सपा बोल रही है, न बसपा बोल रही है और न ही कांग्रेस बोल रही है। राजस्थान में जिस तरह से जुलूस में पथराव हुआ वहां देश खतरे में नहीं पड़ा। अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा जीत गई तो देश खतरे में पड़ जाता है। चुनाव हारे तो खतरे में पड़ गई। उन्होंने सपा पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि अरे तुम भी तो उसी मशीन से जीतते रहे हो वही मशीन है। फिर आश्चर्य कैसा ? वह यहां समरसता दिवस पर आयोजित गोष्ठी में शामिल होने पहुंची थी।

पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि आज समरसता के प्रतीक और भारत को जिन्होंने भारत का संविधान एक पवित्र ग्रन्थ दिया है। उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यहां आई हूं। उन्होंने समानता का संदेश दिया। वह चाहते उस समय तो धर्मांतरण कर सकते थे, लेकिन उन्होंने अपने आप को हिंदुस्तानी होने के नाते हिंदुस्तान का नागरिक के रूप में अपने आप को बचा करके बुद्ध धर्म स्वीकार किया। आज बाबा साहब व महावीर भगवान दोनों महापुरुषों की विचारधारा के आधार पर सरकार काम कर रही है। मैं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करने अपने कार्यकर्ताओं के बीच आई हूं। एक बार पुनः भगवान महावीर के भगवान बुद्ध के चरणों में मेरा नमन जिन्होंने हमें अध्यात्मवाद दिया, जिन्होंने समाज को जगाने का काम किया उन्हीं का आज पर्व मनाया जा रहा है।

भाजपा जीती तो कौन सा मुस्लिम खतरे में?

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जितनी भी राजनीतिक पार्टियां हैं, उन्होंने समाज का शोषण किया है। अगर भारतीय जनता पार्टी आ जाएगी तो मुसलमान खतरे में पड़ जाएगा। आज मैं पूछना चाहती हूं कि 2017 में भारतीय जनता पार्टी आई तो कौन सा मुसलमान खतरे में पड़ गया। यही प्रदेश है जहां दंगे होते थे। प्रदेश में जहां दंगे होते हैं वहां अकेला मुसलमान नहीं मारा जाता है हिंदू भी मारा जाता है। भाजपा सरकार में अब कोई दंगा नहीं हो रहा है, न कोई फसाद हो रहा है। यदि मुसलमानों का भला किसी ने किया है तो वह केवल योगी जी ने ही किया है। उन्होंने गरीब लोगों को आवास दिया है तो वह मुसलमानों को भी मिला है। हमने किसी के साथ कभी धोखा नहीं किया। किसी को भयभीत नहीं किया कि भाजपा आ जाएगी तो मुसलमान खतरे में पड़ जाएगा। कोई खतरे में नहीं होने वाला। हां इनकी राजनैतिक मानसिकता जरूर खतरे में है।

ममता नाम बदलकर क्रूरता रख लें

साध्वी बोलीं- हम तो कहते हैं कि ममता को अपना नाम बदल कर क्रूरता रख लेना चाहिए। किसी को वहां देश खतरे में नहीं दिखाई देता है। पश्चिम बंगाल के दंगों में बहू बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। खुलेआम लूटपाट और मार कांट हो रही है। इसे देखती हुई ममता चुप बैठी है। ममता के गुंडे ही इस को अंजाम दे रहे हैं। यह बहुत बड़ी विडंबना है। एक महिला के क्षेत्र में, एक मातृशक्ति के क्षेत्र में इस तरह के गुंडागर्दी करने वाले लोग लोगों के घर जलाएं यह बहुत शर्म की बात है।

भाजपा के शासन में ही बनेगा बुंदेलखंड

बुंदेलखंड को जो चाहिए वह भाजपा देने का प्रयास कर रही है। बुंदेलखंड जितना पिछड़ा था, पेयजल के लिए सिंचाई के लिए। हम भी कह सकते हैं कि जो राज्य अलग बनता है उसका विकास जरूर तय होता है और बुंदेलखंड सबसे ज्यादा राजस्व देता है गिट्टी और मोरम के रूप में। मुझे लग रहा है जब भी कोई प्रदेश बनता है तो भारतीय जनता पार्टी ने ही उसे बनाया है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश देख लीजिए दोनों का बंटवारा कांग्रेस के समय में हुआ और आज भी वहां झगड़े हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के समय छत्तीसगढ़ बना, उत्तराखंड बना कहीं कोई झगड़ा देखने को नहीं मिल रहा है। जब बंटवारा होता है तो जो नियम होते हैं उसके आधार पर होता है। वह जब भी होगा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही होगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button